Saturday, February 28News That Matters

Tag: Breaking News

‘पठान’ को लेकर कंगना-उर्फी में छिड़ी ट्विटर वॉर, बहस में पीएम मोदी का भी नाम शामिल |

‘पठान’ को लेकर कंगना-उर्फी में छिड़ी ट्विटर वॉर, बहस में पीएम मोदी का भी नाम शामिल |

मनोरंजन
'पठान' को लेकर कंगना-उर्फी में छिड़ी ट्विटर वॉर, बहस में पीएम मोदी का भी नाम शामिल | शाहरुख खान की पठान इन दिनों सिनेमाघरों में चांदी कूट रही है। एक हफ्ते से पहले ही इस फिल्म ने देशभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये हो चुका है। हर तरफ सिर्फ पठान ही पठान छाया हुआ है। इस फिल्म के कलेक्शन ने बाहुबली 2 और केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है। शाहरुख खान के फैंस में उनकी फिल्म को दीवानगी इस कदर है कि टिकट न मिलने पर वह इसके लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार बैठे हैं। वहीं कोई फैन बिहार से बंगाल पैदल फिल्म देखने के लिए पहुंच रहा है। पठान की खुमारी के बीच बायकॉट गैंग भले ही ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन कंगना रणौत की आवाज दहाड़ रही है। कंगना रणौत को पंगा क्वीन कहा जाता है, क्योंकि अभिनेत्री का इंडस्ट्री में ज्यादातर लोगों से पंगा ह...
रेखा की गोद में नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचाना क्या? आज बन गई है बॉलीवुड की मेगा स्टार |

रेखा की गोद में नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचाना क्या? आज बन गई है बॉलीवुड की मेगा स्टार |

मनोरंजन
रेखा की गोद में नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचाना क्या? आज बन गई है बॉलीवुड की मेगा स्टार | सोशल मीडिया पर वायरल होती इस तस्वीर में रेखा बच्ची को गोद में लेकर कैमरे की ओर स्माइल करती नजर आ रही हैं। रेखा की खूबसूरती की तो लोग तारीफ कर रहे हैं, साथ में बच्ची को पहचान पाना उनके लिए कुछ मुश्किल सा हो रहा है। बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए वह सितारों से जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। वहीं, अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा की एक छोटी बच्ची को गोद में लिए तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद से ही हर कोई बच्ची को पहचानने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। वायरल हो रही तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई इस तस्वीर में रेखा बच्ची को गोद में लेकर कैमरे की ओ...
बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले रहे थे पिता, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में गई जान |

बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले रहे थे पिता, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में गई जान |

उत्तराखण्ड
बेटे को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने ले रहे थे पिता, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में गई जान | हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के पास एक हादसे में पिता की जान चली गई। बाइक पर जा रहे दोनों पिता-पुत्र को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बेटे को बाइक से परीक्षा दिलाने आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोर कॉलेज के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। रविवार को पथरी निवासी मांगेराम अपने बेटे विक्रांत को जेई मेंस की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज से कुछ आगे पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। इस दौरान मांगेराम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके बेटे विक्रांत को मामूली चोटें आईं। ...
भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर चर्चा, 14 सदस्यीय टीम ने शहर से लौटकर सौंपी रिपोर्ट |

भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर चर्चा, 14 सदस्यीय टीम ने शहर से लौटकर सौंपी रिपोर्ट |

उत्तराखण्ड, देहरादून
भाजपा कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा पर चर्चा, 14 सदस्यीय टीम ने शहर से लौटकर सौंपी रिपोर्ट | भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि सोमवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। बताया, संगठन की तरफ से जोशीमठ में चार सदस्यीय आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है।   भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की ओर से आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश की गई।   कोठारी ने बताया, जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या गंभीर है, जिससे प्रभावित लोगों को काफी आर्थिक हानि हुई है। सीएम पुष्कर धामी के निर्देशों पर प्रशासनि...
जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम |

जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम |

उत्तराखण्ड
जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम | आपदा प्रबंधन सचिव के निर्देश पर नमामि गंगे परियोजना में उत्तराखंड जलनिगम गंगा इकाई ने बीते दो सप्ताह में जोशीमठ नगर का सर्वेक्षण कर सीवेज लाइन निर्माण का खाका तैयार किया है। पहले चरण में नगर में 6.3 किमी लंबी ब्रांच सीवेज लाइन बिछाई जाएगी जिससे नगर के 1848 घरों को जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के तहत जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से सीवेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके तहत चरणबद्घ तरीके से पूरे क्षेत्र को जोड़ा जाएगा और अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जाएंगे। पहले चरण में 42 करोड़ की लागत से यहां 6.3 किमी लंबी ब्रांच सीवेज लाइन बछाई जाएगी जिससे नगर के 1848 भवनों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड जलनिगम गंगा इकाई-गोपेश्वर की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा ...
प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा |

प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में ‘द्रोणाचार्य’ मिल रहे न ‘अभिमन्यु’, चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा | वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए विभाग की ओर से अवार्ड के लिए खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए। आवेदनपत्रों की जांच भी की गई, लेकिन इन तीनों पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो पाई। हॉकी, क्रिकेट के मैदान से लेकर बैडमिंटन कोर्ट तक उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है लेकिन अब ऐसे होनहार खिलाड़ी और उन्हें तैयार करने वाले प्रशिक्षक सरकार को ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। शायद यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने आवेदन मांगने के बावजूद चार साल से देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार और तीन साल से उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न व लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड की घोषणा नहीं की है। 2018-19 में उत्तराखंड देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन इसकी घोषणा नहीं की ...
कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी |

कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी |

देश-विदेश
कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी | कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/ordinance-approved-for-4-reservation-of-players-international-medal-winner-will-get-this-gift/ कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं टाउन बार्दोवाली सीट से सीएम माणिक साहा के सामने आशीष कुमार साहा को ही उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की...
‘भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे’, रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान |

‘भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे’, रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान |

देश-विदेश
'भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे', रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान | रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं। रूस ने एक बार फिर से भारत और चीन की जमकर तारीफ की है। इस बार की तारीफ ऐसी है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों को मिर्ची लगनी तय है। दरअसल, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं। उन्होंने चीन और भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक शक्ति के नए केंद्रों के विकास, वित्तीय और राजनीतिक प्रभाव पर भी विस्तार से बात की। रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी चुनौती रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव(Sergei Lavrov) ने अमेरिका को चुनौत...
तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट |

तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट |

उत्तराखण्ड
तो अब खुलेगा VIP का राज, एक फरवरी से शुरू होगा पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट | पुलकित आर्य के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला (सीएफएसएल) ने समय दे दिया है। पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी को शुरू होगा और तीन फरवरी तक तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहली को पुलकित मुकदमे के विवेचना अधिकारी के साथ सीएफएसएल दिल्ली में उपस्थित होगा। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को उजागर करने के लिए पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसके लिए 12 दिसंबर को पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई थी। पहले तो दो आरोपियों ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी थी। लेकिन, बाद में उन्होंने अपने वकील की सलाह लेने की बात कही थी। इसके बाद सिर्फ पुलकित आर्य ही अपना नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को राजी हुआ था। उसने अपनी कुछ शर्तों को भी शामिल किया था। पुलकित केवल पुलिस के ही सव...
विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद |

विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद |

उत्तराखण्ड
विंटर लाइन और बर्फ से ढकी हिमालय की वादियों का दिखा खूबसूरत नजारा, पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद | उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में धूप खिलते ही विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। वहीं, मसूरी से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का दीदार भी हुआ। यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। विंटर लाइन इन दिनों मसूरी की वादियों में अपनी आभा बिखरने लगी है। इसे लेकर पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। दून घाटी के आसमान में दिखाई देने वाली विंटर लाइन को हर कोई कैमरे में कैद करने को आतुर दिखता है। माना जाता है कि प्रकृति का यह अनमोल नजारा हिल स्टेशन मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी दिखाई देता है। मसूरी में विंटर लाइन अमूमन नवंबर से फरवरी के बीच कभी-कभी दिखाई देती...