व्यासी परियोजना को मिली नई जान, दोनों टरबाइन चलीं, दस लाख यूनिट से ऊपर उत्पादन |
व्यासी परियोजना को मिली नई जान, दोनों टरबाइन चलीं, दस लाख यूनिट से ऊपर उत्पादन |
प्रदेश में बारिश राहत बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राहत लेकर आई। यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है।
प्रदेश में बारिश होने के साथ ही व्यासी परियोजना को नई जान मिल गई है। अब यहां की दोनों टरबाइन चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी यहां प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार होने लगा है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लिए शुरुआती बारिश राहत लेकर आई है। जिन परियोजनाओं पर पानी की किल्लत का असर था, उनकी रफ्तार बढ़ने लगी है।
यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। उधर, रामगंगा जल विद्युत परियोजना को ...








