Sunday, April 19News That Matters

Tag: breaking on ucn

शराब पर ओवर रेटिंग का खेल!

शराब पर ओवर रेटिंग का खेल!

उत्तराखण्ड
शराब पर ओवर रेटिंग का खेल! दून में शराब माफियाओं के आगे महकमा क्यों है आखिर मौन? बोतल पर पुराने रेट... और वसूले जा रहे नए वृद्धि दर वाले रेट देहरादून - उत्तराखंड राज्य में जहां शराब के शौकीन कम नहीं है, वही ये शराब के शौकीन लोग पुराने दामों वाली शराब को नए वित्तीय वर्ष की वृद्धि दर वाली शराब की खरीदारी करने में ही मदमस्त है I माफियाओं की तो चांदी हो रही है और महकमा है कि वह मौन धारण किए हुए बैठा शराब माफियाओं की इस वसूली की ओर से अपनी आंखें मूंदे हुए बैठा है I राज्य की राजधानी देहरादून में शराब की दुकानों पर शराब माफियाओं का मनमर्जी का राज बेलगाम रूप में देखा जा रहा है I दून में अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकानों के लिए नए वित्तीय वर्ष के लिए शराब के दामों की नई सूची जारी हो चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुराने रेट वाली शराब के कोटे को दुकानों में अब भी रखकर उनके दामों से अ...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी,कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है|

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी,कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है|

उत्तराखण्ड
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी,कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, वहीं उनमें अगले पांच साल के लिए फिर से जोश भी भरा। जो लोग यह समझ रहे हैं कि विस चुनाव में मिली हार के साथ हरीश रावत का सियासी सफर समाप्त हो गया है। उन्हें खुद हरीश रावत ने खुले मंच से संदेश दिया। कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है और वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष की ताजपोशी के मंच पर जहां चुनाव में मिली हार का दर्द छलका, वहीं एक-दूसरे पर वार-प्रतिवार भी हुए। काफी हद तक गिले-शिकवे भी दूर होते दिखाई दिए। पूर्व अध्यक्ष के अल्प कार्यकाल के जिक्र के साथ गढ़वाल की उपेक्षा का सवाल भी मंच पर उठा। एक छत के नीचे टुकड़ों में बंटी पार्टी को एकजुटता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में प...
कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान|

कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान|

उत्तराखण्ड
कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है। न ही कांग्रेस का कोई विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ रहा है और न ही कोई अलग पार्टी बना रहा है। हरीश रावत बैसाखी पर्व पर हरिद्वार गंगा पूजन के लिए आए थे। हरीश रावत ने गंगा स्नान किया और दक्ष मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार कोई प्रायश्चित करने या तीर्थ स्थान की यात्रा करने नहीं आए हैं। जीवन में तो इंसान हर क्षण प्रायश्चित करता रहता है। वह हरिद्वार गंगा और भोलेनाथ का पूजन करने आए हैं। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला पार्टी हाईकमान का है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के फैसले सर्वमान्य होते हैं। संगठन में दायित्व न मि...
तस्वीरों में देखें 14 रत्नों में निकले अमृत का पान करने लिए अलकनंदा किनारे उमड़ा हुजूम |

तस्वीरों में देखें 14 रत्नों में निकले अमृत का पान करने लिए अलकनंदा किनारे उमड़ा हुजूम |

उत्तराखण्ड
तस्वीरों में देखें 14 रत्नों में निकले अमृत का पान करने लिए अलकनंदा किनारे उमड़ा हुजूम | रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दशज्यूला पट्टी की आराध्य मां भगवती चंडिका देवी की वन्याथ (दिवारा यात्रा) के तहत समुद्र मंथन लीला की गई। इस अद्भुत क्षण के हजारों देवी भक्त साक्षी बने। समुद्र मंथन में 14 रत्नों में निकले अमृत (चरणामृत) का पान करने के लिए श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अमृत को प्रसाद रूप में भक्तों में वितरित किया गया। कोठगी गांव के निकट अलकनंदा नदी में चंडिका की दिवारा में समुद्रमंथन किया गया। इस भव्य दृश्य को देखने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ नदी किनारे जुटने लगी थी। दोपहर बाद लगभग साढ़े 12 बजे देवी के पुजारियों ने ब्रह्मपुंज स्वरूप मां भगवती चंडिका की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए आह्वान किया। साथ ही पंचनाम देवी-देवताओं का स्मरण कर पूजा की गई। इस मौके पर मा...
बिजली खपत का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ा संकट, यह दो प्रमुख वजह|

बिजली खपत का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ा संकट, यह दो प्रमुख वजह|

उत्तराखण्ड
बिजली खपत का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ा संकट, यह दो प्रमुख वजह| प्रदेश में इस साल सबसे ज्यादा बिजली संकट देखने को मिल रहा है। इसकी दो प्रमुख वजह बताई जा रही हैं। इस साल मार्च महीने में औसत डिमांड सर्वाधिक 37.944 मिलियन यूनिट और उपलब्धता 28.680 मिलियन यूनिट रिकॉर्ड हुई। प्रदेश में बिजली खपत का इस साल नया रिकॉर्ड बन गया है। मार्च और अप्रैल माह में हो रही गर्मी के चलते इस साल मार्च और एक से दस अप्रैल के बीच रिकॉर्ड बिजली की डिमांड आई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ऊर्जा निगम की मुसीबत भी बढ़ती जा रही है। रोजाना यूपीसीएल को 12 से 15 करोड़ रुपये की बिजली खरीदनी पड़ रही है। प्रदेश में इस साल सबसे ज्यादा बिजली संकट देखने को मिल रहा है। इसकी दो प्रमुख वजह बताई जा रही हैं। पहली वजह तो यह है कि पिछले पांच साल में इस साल मार्च व अप्रैल माह में सर्वाधिक बिजली की डिमांड रि...
छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट|

छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट|

उत्तराखण्ड
छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट| छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलेंगे। बैसाखी पर बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया। 19 मई को विधिविधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। जबकि छह मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट भी खुलेंगे। बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ ...
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

देश-विदेश
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप| रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बड़ा आरोप लगाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस का युद्ध 'नरसंहार' है, जो यूक्रेनियों का नामो निशान मिटा रहा है. रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाने का सिलसिला पिछले 49 दिनों से कम नहीं किया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध ‘नरसंहार के बराबर’ है. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ‘यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाइडेन ने युद्ध को बताया रूस का नरसंहार बाइडेन ने वाशिंगटन लौटने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार होने से पहले आयोवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हां, मैंने इसे नरसंहार करार दिया है. यह साफ हो गया है कि पुतिन यूक्रे...
भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल |

भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल | असम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वें सम्मेलन की मेजबानी भी कर रहा है। भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड व असम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति की सदस्य हैं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 9 से 12 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। पहली बार असम विधानसभा 9 व 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत रीजन की ओर से उत्तर...
नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत|

नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत|

उत्तराखण्ड, मनोरंजन
नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत| 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा। नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। ...
उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा|

उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा| हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक राशन कार्ड उत्तराखंड में रद्द हुए। वर्ष 2014 से 2021 की अवधि में रद्द हुए ये राशन कार्ड। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चले सत्यापन अभियान में पकड़ में आया फर्जीवाड़ा। पिछले आठ साल के दौरान उत्तराखंड में छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी पाए गए। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे अधिक फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए और रद्द हुए। उत्तराखंड के बाद असम है जहां वर्ष 2014 से 2021 के बीच 3 लाख 40 हजार 831 राशन कार्ड फर्जी या जाली होने के कारण रद्द हुए। हिमालयी राज्यों में मिजोरम ही है जहां सबसे कम 4103 राशन कार्ड रद्द हुए। राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर से मिली इस जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से सटे उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड बड़ी संख्या में पक...