Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : आज होने वाले रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल

उत्तराखंड : आज होने वाले रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज होने वाले रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के क्रम में रुद्रपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव होटल रेडिसन ब्लू में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रमुख तौर पर शामिल होंगी। मुख्यमंत्री साढ़े 12 बजे दोपहर में समिट को संबोधित करेंगे। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट उद्योग जगत से आने की संभावना है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर 200 से 250 उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। जिले में रुद्रपुर, काशीपुर व सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में नई उद्योग नीति के तहत इकाइयों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जो भी जरूरी कागजी का...
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी

उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, पीएम मोदी ने ली सीएम धामी से जानकारी यमनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी 41 श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फोटो भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजक...
उत्तराखंड :राज्य सरकार उठाएगी श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने एवं भोजन आवास का खर्चा

उत्तराखंड :राज्य सरकार उठाएगी श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने एवं भोजन आवास का खर्चा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड :राज्य सरकार उठाएगी श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने एवं भोजन आवास का खर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के ऐसे परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज, भोजन, आवास की भी व्यवस्था करने की बात कही। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद दूसरी बार यहां पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केंद्र व राज्य सरकार रात-दिन काम कर रही है। सुरंग में फंसे श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए परिजनों से भी उनकी बात करवाई जा रही है। दूसरे राज्यों के श्रमिकों के परिजनों व इन राज्यों के अधिकारियों से संपर्क व समन्वय बनाने के लिए राज्यस्तर पर भी एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तरांचल क्राइ...
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- ‘सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर’

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- ‘सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर’

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- 'सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का अपडेट लिया। पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार की ओर से सभी जरूरी उपकरण और संसाधन लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही केंद्र और राज्य की एजेंसियों के समन्वय से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। फंसे हुए मजदूरों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। सोमवार सुबह पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बचाव अभियान में शामिल सभी संबंधित विभागों (आरवीएनएल, नवयुग, ओएनजीसी, राज्य पीडब्ल्यूडी, बीआरओ और टीएचडीसी) से अपील की और उनसे मजदूरों को बचाने क...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता हल्द्वानी के छीड़ाखान-मीडार सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज-एक में दीपावली की रात स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में 12 की रात को लगी आग में तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। इनमें दो श्रमिक कृष्णा और रविंद्र रामनगर के मालधनचौड़ निवासी और रोहित पुरी ओखलकांडा ब्लाक के मोहना गांव निवासी था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ...
उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में 40 श्रमिकों के फंसने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। शहरों की वहन क्षमता का भी हम आकलन कर रहे हैं। बता दें कि मसूरी, देहरादून-टिहरी समेत प्रदेश में कई टनल प्रोजेक्ट प्रस्तावित व विचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हैं और राज्य सरकार इसमें उनका सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं लगातार बचाव कार्य देख रहे हैं। वह समीक्षा कर रहे हैं और हम लोगों से जानकारी ले रहे हैं। मुझसे भी उन्होंने फीडबैक लिया है। प्रधानमंत्री व केंद्र स...
उत्तराखंड : वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट , सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड : वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट , सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट , सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 40 जिंदगियां पिछले पांच दिन से सुरंग में फंसी हैं। सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 40 श्रमिकों को आज 5 दिन हो गए हैं। श्रमिकों को सकुशल बाहर निकलने का खोज बचाओ अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने सुरंग के 200 मीटर क्षेत्र को आम लोगों और मीडिया की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दूसरे राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों की टीमों से भी मदद ली जा रही है। वहीं, इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। गुरुवार को सीएम धामी ने एक बार फिर से अधिकारियों से अपडेट लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री प...
उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर

उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी का निर्देश , केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, समन्वय हो बेहतर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के अभियान जुटी केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से विषम हालात से निपटा जा सकता है। इंदौर चुनाव प्रचार में गए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए। उनके बुधवार रात को ही देहरादून लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राहत एवं बचाव कार्य की अब तक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव अभियान में जितने विभाग शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा जाए। उन्होंने एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों व सह कर्मचारियों की ...
उत्तराखंड : भारत-नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड : भारत-नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भारत-नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, सीएम धामी ने किया शुभारंभ मेले के शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री ने काली नदी में दस दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड को प्रकृति ने मुक्त हस्त से संसाधन उपलब्ध कराये हैं। राज्य को अथाह जल शक्ति प्रकृति से मिली है। प्रदेश का सीमांत जिला जल संसाधन के रूप में बेहद समृद्ध है। जल संसाधन का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। इनमें रिवर राफ्टिंग को शामिल किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से कहा...
उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ गौचर के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय 71 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साढ़े ग्यारह बजे गौचर मेले में शिरकत करेंगे। मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत , पेयजल, साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाएं चाकचौंबध कर दिए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने गौचर मेला मैदान में पहुंचकर मेले के दौरान लगने वाली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला स्थल के विभिन्न जगहों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भीड़ नियंत्रण व कानून एंव शांति व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सा...