Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस देहरादून सहत्रधारा रोड स्थित होटल में कल आयोजित सोशल मीडिया इफ्लुएंसर्स मीट में सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में इफ्लुएंसर्स की एक बड़ी भूमिका है देश विदेश के लोगो के लिए उत्तराखंड तेजी से उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है | हमारे यहाँ चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान , एवं मन को लुभाने वाले मनोरम दर्शनीय स्थान है | सीएम ने कहा राज्य सरकार का विशेष फोकस अब रोजगार सृजन पर है इसी को मध्यनज़र रखते हुए आठ व् नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है | सीएम धामी ने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने अपने माध्यम से देश विदेशदुनिया में इस महा आयोजन का प्रचार प्रसार करे ताकि सब जगह बस डेस्टिनेशन उत्तराखंड ही ट्रेंड हो जाये समिट में अभी एक सप्ताह का समय शेष है तो सभी इस आयोजन को सफल बनाने में अप...
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में हुआ श्रमिकों का परीक्षण, आज आएगी रिपोर्ट

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में हुआ श्रमिकों का परीक्षण, आज आएगी रिपोर्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में हुआ श्रमिकों का परीक्षण, आज आएगी रिपोर्ट उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलीकाप्टर से बुधवार दोपहर एम्स लाया गया। यहां उनकी जांच की गई, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। अब उनका विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। कुछ सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार तक प्राप्त होगी। श्रमिकों को मनोचिकित्सक और मेडिसिन विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। इससे पहले इन सभी को उत्तरकाशी स्थित चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया था। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। फिलहाल उन्हें आराम और संतुलित डाइट की जरूरत है, लिहाजा उन्हें अधिक मात्रा में पानी व जूस लेने की सलाह दी गई है। बताया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य की सघन जांच चल रही है। मनोचिकित्सकों की टीम उनके मानस...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत

उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने सकुशल बाहर आकर जब खुली हवा में सांस ली, तब जाकर मुख्यमंत्री के आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) का जश्न मना। ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान सभी मजदूरों के इगास वाले दिन टनल से बाहर आने की संभावना थी। लेकिन अचानक ऑपरेशन की राह में बाधा आ गई। तब मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि उनकी असली इगास तब होगी जब सभी मजदूर सुरंग से सकुशल बाहर आ जाएंगे। सीएम धामी ने भैलो खेलकर ईगास मनाया। सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की। सीएम धामी ने कहा कि पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। कहा कि अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों व श्रमिकों के परिवारजनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत से हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। उत्तरांचल क्राइ...
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिया विकास पर जोर, हरिद्वार में 23,682.38 करोड़ के 185 एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिया विकास पर जोर, हरिद्वार में 23,682.38 करोड़ के 185 एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिया विकास पर जोर, हरिद्वार में 23,682.38 करोड़ के 185 एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर उत्तराखंड में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो गई है। अब प्रदेश में निवेश के कई रास्ते खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आठ और नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए हम तैयार हैं। सीएम धामी ने पिछले चार महीने से समिट के संबंध में लंदन, दुबई, अबूधाबी, चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई और रुद्रपुर आदि में निवेशकों से बातचीत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों का सहयोग प्राप्त हुआ। निवेशकों ने जो उत्साह दिखाया, वह ऊर्जा पैदा करने वाला है। समिट को सफल बनाने के लिए सभी ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि निवेश बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा, लोगों को काम मिलेगा तथा बेरोजगारी कम होगी। जिला हरिद्वार एवं देहरादून में 37,820.47 करोड़ के 3...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया अपडेट, ऑगर मशीन के सामने आई बाधा से रुका ऑपरेशन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया अपडेट, ऑगर मशीन के सामने आई बाधा से रुका ऑपरेशन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया अपडेट, ऑगर मशीन के सामने आई बाधा से रुका ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिलक्यारा स्थित निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सिलक्यारा में आई बाधा के संबंध में जानकारी ली। सीएम ने उन्हें बताया कि इस्पात की बनी वस्तुओं के ऑगर मशीन के सामने आने से कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री ने सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों एवं उनके परिजनों के बारे में मुख्यमंत्री से फोन पर अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड से इस सुरंग का निर्माण हो रहा है। सुरंग में इस्पात की वस्तुएं सामने आने से ऑगर मशीन को कुछ नुकसान पहुंचा है। इसे ठीक किया जा रहा है। इस कारण ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोका गया है। प्रधानमंत...
उत्तराखंड : इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य

उत्तराखंड : इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : इगास पर्व पर बोले सीएम धामी, पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व इगास (बूढ़ दीपावाली) की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इगास हमारी पौराणिक कथाओं, आस्थाओं, पशुधन के प्रति सम्मान और ऋतु आधारित एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमें जीवन में प्रेम, उल्लास और उमंग का संदेश देता है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे देवतुल्य पूर्वजों द्वारा प्रारंभ परंपराएं आज वैज्ञानिक युग में भी तार्किक संदेश देती हैं कि मनुष्य जीवन का आस्था और प्रकृति के साथ किस तरह का अटूट संबंध होना चाहिए। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश और देश-विदेश में जहां-जहां उत्तराखंडी निवास करते हैं, वे बड़े उल्लास के साथ इगास का आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेशक सम्मेलन के क्रम में ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश वैश्विक सम्मेलन के रोड शो के बाद प्रदेश का पहला क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन रुद्रपुर में हुआ। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-विदेश में कई करोड़ों के करार होने के बाद उत्तराखंड में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव और मिल चुका है। राज्य ने कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपये निवेश पर करार किया है। नैनीताल हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को ग्लोबल इंवेस्टर समिट के तहत आयोजित क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन में पहुंचे सीएम ने कहा कि उद्योगों के विकास-विस्तार और नए उद्योग लगाने के लिए लंदन, दुबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद के उद्योगपतियों से संपर्क किया है। उत्तराखंड में निवेश के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी से भी वार्ता की गई है। प्रदेश में आईटीसी कंपनी, महिंद्रा अशोक लेलैंड आदि कंपनियां निवेश करेंगी। उन्होंने कह...
उत्तराखंड : घटिया सड़कों को लेकर सीएम धामी का अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त

उत्तराखंड : घटिया सड़कों को लेकर सीएम धामी का अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : घटिया सड़कों को लेकर सीएम धामी का अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 नवंबर तक सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाए। साथ ही सचिव लोनिवि एवं अन्य सर्किल स्तर के अधिकारी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि तय समयावधि में सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने की स्थिति और कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी सड़कों के निर्माण कार्यों एवं पैच वर्क से संबंधित कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्यों और आंतरिक सड़क मार्गों के कार्य भी युद्धस्तर पर किए जाएं। शहर ...