Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक पर निकले, साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

उत्तराखंड : दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक पर निकले, साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक पर निकले, साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर है। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्र...
उत्तराखंड : लखनऊ पहुंचे सीएम धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, दिया ये खास तोहफा

उत्तराखंड : लखनऊ पहुंचे सीएम धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, दिया ये खास तोहफा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : लखनऊ पहुंचे सीएम धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, दिया ये खास तोहफा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। सीएम धामी ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। लखनऊ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्हें प्रभु बदरी विशाल की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद भी उपहार स्वरूप प्रदान किए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...
उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट व पार्किंग

उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट व पार्किंग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट व पार्किंग चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी हो चुके पुराने पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए विकसित किया जाएगा। कैबिनेट ने पहले चरण में टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तीन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाने की मंजूरी दी है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से इन पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर चमोली जिले के देवली बगड़, टिहरी के गुलर और रुद्रप्रयाग जिले के पाखी जलग्वार में नए पुलों का निर्माण हो गया है। जिससे पुराने पुल लोक निर्माण विभाग के लिए अनुपयोगी हो गए। अब इन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाए जाएंगे। जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को भी सफर करते समय सड़क किनारे कुछ देर रुकने के लिए उचित स्थान मिल सके। इससे ज...
उत्तराखंड : डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन

उत्तराखंड : डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पदक विजेता पुलिसकर्मी के पदक भी दिए। उन्होंने कहा कि 'मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अव...
उत्तराखंड : सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव

उत्तराखंड : सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नीति में संशोधन करेगी। जिसमें पर्यटन, आतिथ्य, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने पर प्रोत्साहन और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो में निवेशकों से भी सरकार को सेवा क्षेत्र नीति में प्रोत्साहन बढ़ाने के सुझाव मिले हैं। प्रदेश सरकार ने हास्पिटल, होटल व रिजॉर्ट, वेलनेस और योगा सेंटर, उच्च शिक्षण संस्थान, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर, आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 सितंबर 2023 को प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी थी। नीति में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों की श्रेणी तय कर निवेश की सीमा तय की थी। पूंजी निवेश के आधार पर निवेशकों को 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।...
उत्तराखंड : जमरानी बांध में राज्यांश को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होगा करार, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखंड : जमरानी बांध में राज्यांश को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होगा करार, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जमरानी बांध में राज्यांश को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होगा करार, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 1730.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें 90 प्रतिशत केंद्रांश और 10 प्रतिशत राज्यांश होगा। इस राज्यांश को उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश मिल कर वहन करेंगे। इस संबंध में जल्द ही उत्तर प्रदेश से करार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले सरकार का लक्ष्य अभी तक मिले निवेश प्रस्तावों में से राज्य के हित वाले अधिक से अधिक प्रस्तावों को धरातल पर उतारना है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के निर...
उत्तराखंड : बंगलूरू रोड शो में 18 कंपनियों ने भरी हामी, 4,600 करोड़ के निवेश पर करार

उत्तराखंड : बंगलूरू रोड शो में 18 कंपनियों ने भरी हामी, 4,600 करोड़ के निवेश पर करार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बंगलूरू रोड शो में 18 कंपनियों ने भरी हामी, 4,600 करोड़ के निवेश पर करार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए बंगलूरू में आयोजित रोड शो में 4,600 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। इसमें सेमी कंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, डेयरी फार्मिंग, स्वास्थ्य, पर्यटन, वैकल्पिक ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में 18 कंपनियां प्रदेश में निवेश करेंगी। शनिवार को बंगलूरू रोड शो में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्य की मौजूदगी में निवेशकों के साथ एमओयू किया गया। इसमें भारत सेमी कंडक्टर सोसाइटी राज्य में सेमी कंडक्टर का निर्माण करेगी, जबकि हेज प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड ऑटो कंपोनेंट प्लांट, रेडवुड ग्रुप पर्यटन क्षेत्र में रिजॉर्ट, केईसी एग्रीटेक वैकल्पिक ऊर्जा में निवेश करेगी। इस मौके पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पांडे, चेयरमैन सीआईआई कर्नाटक विजय कृष्ण...
उत्तराखंड :देहरादून पहुंची अमृत कलश यात्रा , सीएम धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

उत्तराखंड :देहरादून पहुंची अमृत कलश यात्रा , सीएम धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड :देहरादून पहुंची अमृत कलश यात्रा , सीएम धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति राज्यभर से होते हुए अमृत कलश यात्रा शनिवार को देहरादून पहुंच गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, एक राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिकों के मन में अपने देश, अपनी संस्कृति, परंपरा और अपने सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास एवं गर्व का भाव होता है। हमारी देवभूमि, वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। ये बात हमारे सैनिकों ने अब तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध की है। कहा, देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। सीएम धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, निंबूवाला स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में मेरी...
उत्तराखंड : तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का हुआ आगाज सीएम धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड : तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का हुआ आगाज सीएम धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का हुआ आगाज सीएम धामी ने किया उद्घाटन ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में वानप्रस्थ घाट पर शुक्रवार को तीन दिवसीय द बीटल्स एंड द गंगा महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि योगनगरी का आध्यात्म और संगीत से गहरा संबंध है। ऋषिकेश विश्व की आध्यात्म राजधानी है। दुनिया के हर स्थान पर रहने वाला व्यक्ति ऋषिकेश के बारे में परिचित है। बीटल्स ने पाश्चात्य सभ्यता को यह दिखाया कि किस प्रकार से आत्मा और संगीत मिश्रित होकर आध्यात्म में विलीन हो सकते हैं। बीटल्स के सदस्यों ने इसी भूमि से प्रेरित होकर एक ऐसा संगीत बनाया जिसकी धुन पूरे विश्व ने महसूस की। आज हम उसी बीटल्स का महोत्सव मना रहे हैं। इस फेस्टिवल के माध्यम से उत्तराखंड को एक नई ऊर्जा मिलेग...
उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस

उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस प्रदेश के सरकारी कार्मिकों को दीपावली पर्व के अवसर पर बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए नजरें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिक गई हैं। वित्त ने इस संबंध में पत्रावलियों को उच्चानुमोदन के लिए भेजा है। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की जानी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्र सरकार अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ता और बोनस दोनों की घोषणा कर चुकी है। प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों व निकाय कार्मिक अब प्रदेश सरकार की ओर टकटकी बांधे हुए हैं। प्रदेश में दीपावली पर बोनस के पात...