Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : बीजेपी ने जताया सीएम धामी पर भरोसा, इन तीन राज्यों की संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

उत्तराखंड : बीजेपी ने जताया सीएम धामी पर भरोसा, इन तीन राज्यों की संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बीजेपी ने जताया सीएम धामी पर भरोसा, इन तीन राज्यों की संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अलग पहचान बना चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मतांतरण के विरुद्ध देश का सख्त कानून बनाया। इसके बाद वर्ष 2022 में उनके नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में ठोस पहल की...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू प्रदेश सरकार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले निवेशकों को आकर्षित करने में फिर बड़ी सफलता मिली है। चेन्नई रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ 10150 करोड़ के निवेश करार पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, सेवा, फार्मा व ऊर्जा क्षेत्र के उद्योगों के साथ हुए करार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया। गुरुवार को चेन्नई में हुए रोड शो में इंफिनिटी ग्लोबल के साथ 4000 करोड़, जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़, क्षणा ग्रुप के साथ कैंसर अस्पताल के लिए 1000 करोड़, सर्वोदय ग्रुप आफ होटल्स के साथ 1000 करोड़, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया के साथ 1000 करोड़, एसआरएम यूनिवर्सिटी...
उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज टटोलेंगे सीएम धामी, पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक

उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज टटोलेंगे सीएम धामी, पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज टटोलेंगे सीएम धामी, पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक विकास कार्यों की गति की नब्ज टटोलने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल मंडल के अधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय में हो सकती है। शासन व प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विशेष रूप से सड़कों, निर्माण योजनाओं व मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट लेंगे। बकौल मुख्यमंत्री सड़कें हमारी लाइफलाइन हैं, ये बेहतर हों, इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय होगी। बता दें कि पिछले दिनों नैनीताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों की प्रगति जानी थी। बैठक में उन्होंने मंडलायुक्त दीपक रावत को खस्ताहाल व अधूरी सड़कों के संबंध में सख्त निर्देश दिए थे। विकास कार्यों को लेकर भी सीएम ने अफसरों को कड़ी हिदायत दी। कुमाऊं से लौटकर...
उत्तराखंड – जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय

उत्तराखंड – जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड - जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय 1975 में जमरानी बांध प्रोजेक्ट की चर्चा के साथ साल 2022 तक 12 सरकारों का दौर लोग देख चुके हैं। इसमें सात सरकारें उत्तर प्रदेश और पांच उत्तराखंड से जुड़ी हैं, लेकिन बांध का सपना पूरा नहीं हो सका। इसके लिए 13वीं सरकार यानी सीएम पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल का इंतजार करना पड़ा। अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस बहुउद्देशीय परियोजना के लिए बजट उपलब्ध कराने को अंतिम स्वीकृति जारी कर दी है। 1975 में उत्तर प्रदेश के दौर में पहली बार जमरानी बांध की चर्चा शुरू हुई। तब से अब तक उत्तर प्रदेश में सात (1977-2000) और फिर उत्तराखंड का गठन होने पर (2001-2022) के बीच पांच सरकारें बनीं। इसमें एक अंतरिम सरकार भी शामिल है। मार्च 2022 के बाद नई सरकार का दौर शुरू हुई, जो कि बांध के लिहाज से अब तक की 13वीं...
उत्तराखंड : सरकार कर सकती है वार्षिक स्थानांतरण नीति में बदलाव, हरियाणा के तर्ज पर हो सकती है लागू

उत्तराखंड : सरकार कर सकती है वार्षिक स्थानांतरण नीति में बदलाव, हरियाणा के तर्ज पर हो सकती है लागू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकार कर सकती है वार्षिक स्थानांतरण नीति में बदलाव, हरियाणा के तर्ज पर हो सकती है लागू प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण के लिए बनने वाली नीति में बदलाव की तैयारी कर रही है। यह नीति हरियाणा में लागू स्थानांतरण नीति की तर्ज पर बनाई जा सकती है। शासन ने इसके लिए शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई है। इसमें शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को भी सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण के लिए वर्ष 2017 में नीति बनाई। इस नीति के अनुसार हर वर्ष पात्र कर्मचारियों में से 10 प्रतिशत कर्मचारियों के सुगम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम में स्थानांतरण होते हैं। इनमें सुगम व दुर्गम की जो परिभाषा दी गई है, उसे लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं...
उत्तराखंड : औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे सीएम धामी , पार्थसारथी मंदिर में की पूजा

उत्तराखंड : औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे सीएम धामी , पार्थसारथी मंदिर में की पूजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे सीएम धामी , पार्थसारथी मंदिर में की पूजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंचे। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा। इससे पहले सीएम धामी ने ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की । पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़...
उत्तराखंड : निवेश लक्ष्य को साधने के लिए घरेलू रोड शो में मंत्रियों के साथ सीएम धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखंड : निवेश लक्ष्य को साधने के लिए घरेलू रोड शो में मंत्रियों के साथ सीएम धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : निवेश लक्ष्य को साधने के लिए घरेलू रोड शो में मंत्रियों के साथ सीएम धामी भी होंगे शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले निवेश लक्ष्य को साधने के लिए घरेलू रोड शो में शामिल होंगे । धामी अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ चेन्नई, अहममदाबाद और मुंबई में रोड शो करेंगे। वह बुधवार को चेन्नई के लिए रवाना भी हो जाएंगे। सोमवार को रोड शो की तैयारी बैठक हुई, जिसमें स्थान तय कर लिए गए। निवेशक सम्मेलन से पूर्व सरकार हजारों करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग करना चाहती है। इसके लिए सरकार निवेशकों के साथ एमओयू भी कर रही है। नई दिल्ली में निवेशकों को आकर्षित करने के अभियान के शुरुआत के साथ सरकार अब तक विदेश में रोड शो कर चुकी है। इन तीनों रोड शो का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री धामी करेंगे। ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर प्र...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश, आपदा से नुकसान की भरपाई करेंगे केंद्र से मिले दो हजार करोड़

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश, आपदा से नुकसान की भरपाई करेंगे केंद्र से मिले दो हजार करोड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश, आपदा से नुकसान की भरपाई करेंगे केंद्र से मिले दो हजार करोड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून आपदा के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने के लिए 30 नवंबर तक डामरीकरण व पैचवर्क पूरा करने को भी कहा है। साथ ही प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के साथ ही हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र से मिले दो हजार करोड़ की परियोजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा है। सोमवार को नैनीताल क्लब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीएम को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल में अब तक किए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी गई। सीएम ने कहा कि मानसून की आपदा से प्रदेश को बेहद क्षति...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इनमें मुद्दों को ठीक ढंग से दर्शाया जाए तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द फिल्म निर्माण को लेकर नीति लाने जा रही है। इसके लिए अन्य प्रदेशों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली प्रदेश का अवॉर्ड भी मिल चुका है। नीति आने के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नए रास्ते खुलेंगे। सीएम धामी सोमवार को नैनीताल में काफल फिल्म के मुहूर्त शार्ट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। फिल्म की प्रोड्यूसर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। सीएम धामी ने इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित करने की...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि औद्योगिक विकास योजना के तहत उत्तराखंड में स्थापित 40 उद्योगों को 90 करोड़ की सब्सिडी का भुगतान किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से प्राप्त सब्सिडी राशि का उद्योगों को डिजिटल भुगतान किया। बैंक खाते में सब्सिडी आते ही पिछले एक साल से इंतजार कर रहे उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, राज्य में उद्योगों के प्रोत्साहन, संवर्द्धन और विस्तारीकरण के लिए औद्योगिक विकास योजना महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आठ व नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी में निवेशक समू...