Tuesday, April 14News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के नाम पर डोभ(श्रीकोट) स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम रखने की घोषणा की है। रविवार को अंकिता हत्याकांड को एक साल हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है। प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

उत्तराखंड : सीएम धामी ने गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, साथ किया भोजन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया। सीएम सिंह धामी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर गणेश जोशी ने की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक देहरादून, 15 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सेवा सप्ताह के रूप में मानने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन और सुनियोजित ढंग से करने का आव्हान किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में प्रधानमंत...
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां भाजपा ने कहा, धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। इस दिन हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिलास्तर पर रक्तदान शिविर लगेंगे। 19 से 24 सितंबर क...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : निवेशकों को आमंत्रित करने सीएम धामी जाएंगे लंदन, 25 से 28 सितंबर तक होगा पहला रोड शो

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : निवेशकों को आमंत्रित करने सीएम धामी जाएंगे लंदन, 25 से 28 सितंबर तक होगा पहला रोड शो

उत्तराखण्ड
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : निवेशकों को आमंत्रित करने सीएम धामी जाएंगे लंदन, 25 से 28 सितंबर तक होगा पहला रोड शो उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा। सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया ज...
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, महिलाओं में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे बड़ी संख्या में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से अधिक मतदान करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर ने भाजपा को वोट दिए। भाजपा की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताब...
उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे देहरादून, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे देहरादून, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे देहरादून, दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास चल रहे हैं। सीएम और केंद्रीय शिक्षा मं...
उत्तराखंड : अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25 करोड़ की धनराशि, प्रतिनिधियों ने सौंपा चेक

उत्तराखंड : अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25 करोड़ की धनराशि, प्रतिनिधियों ने सौंपा चेक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 25 करोड़ की धनराशि, प्रतिनिधियों ने सौंपा चेक रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहयोग के लिए अनंत अंबानी का आभार जताया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक सहायक तनय द्विवेदी और मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह ने सीएम को सहायता राशि का चेक सौंपा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : देवभूमि में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन, देखें उल्लास से भरी तस्वीरें

उत्तराखंड : देवभूमि में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन, देखें उल्लास से भरी तस्वीरें

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देवभूमि में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन, देखें उल्लास से भरी तस्वीरें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्तराखंड में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। श्रीकृष्ण लीला के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। उन्होंने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गीतों की धुन पर सभी झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में देहरादून के पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने भजन कृष्ण भयो अवतार... सुनाकर समा बांधा। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीकृष्ण का पूरा जीवन ही समाज को सीख देता है। उनके जीवन को जानने मात्...
उत्तराखंड मानसून सत्र 2023: अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र भी आज ही संपन्न होने की चर्चाएं |

उत्तराखंड मानसून सत्र 2023: अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र भी आज ही संपन्न होने की चर्चाएं |

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड मानसून सत्र 2023: अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र भी आज ही संपन्न होने की चर्चाएं | विधानसभा सत्र का आज बुधवार को दूसरा दिन है, लेकिन सत्र के आज ही संपन्न होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि दूसरे दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक संवेदना में चला गया। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को सत्र संपन्न होने की चर्चाएं थीं। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए माना जा रहा है बजट पारित करने के लिए सत्र देर रात तक चल सकता है।...