Friday, February 27News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग  : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार होगी। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं। बैठक राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की सम्भावना है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मिली सीएम, केंद्र से 400 MW बिजली देने पर बनी सहमति

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मिली सीएम, केंद्र से 400 MW बिजली देने पर बनी सहमति

उत्तराखण्ड
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मिली सीएम, केंद्र से 400 MW बिजली देने पर बनी सहमति उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम में बिजली संकट की आहट के बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने 400 मेगावाट बिजली देने पर सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे वार्ता के दौरान यह अनुरोध किया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री सिंह ने आपदा में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की प्रतिपूर्ति व सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली लाइनें बिछाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मेगावाट बिजली के स्थायी आवंटन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किए जाने और राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखने के लिए राज्य को कोयला आधारित स...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- समिट से प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- समिट से प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य

उत्तरप्रदेश, देहरादून
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- समिट से प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ के निवेश लाने का लक्ष्य सीएम ने कहा, राज्य में उद्योग लगाने वाले के लिए कई विभागों से अनुमति की फाइल रुकेगी नहीं। कहा, निवेशकों को सभी अनुमतियां देने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा। बृहस्पतिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री सलाहकार समूह बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कहा, राज्य में उद...
सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित |

सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित |

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित | सीएम धामी ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अन्य जगहों पर भी मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उपजी आपदा की स्थिति को देखते हुए सीएम धामी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों व वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अन्य जगहों पर भी मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें। सीएम धामी ने कहा कि जहां भी लोगों के हताहत होने की खबर है वहां पर एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव में लगी है। बैठक के दौरान उन्होंने भारी बा...
सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही

सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही कोटद्वार में बारिश से प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार रितु खंडूरी भी मौजूद रहीं। अतिवृष्टि ने दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में भारी तबाही मचाई। चूना महेड़ा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां कई मकान ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई मकान मलबे में दब गए और एक वृद्ध लापता हो गया। वहीं सटे सौड़, लदोखी, धरगांव, चौंडली, मैती काटल, जौरासी आदि गांवों में कई नाली कृषि भूमि मलबे में दब गई। चूना महेड़ा की प्रधान सादिया बेगम ने बताया कि गांव में मंगलवार रात को 11:00 बजे हुई अतिवृष्टि के दौरान मोहम्मद उस्मान, रहमत अली, शौकत अली, हकूमूद्दीन के भवन ध्वस्त हो गए जबकि एक वृद्ध रहमत अली (90) लापता हो गए। ग्रामीण प्रर्मिला देवी, मंजू देवी, ब...