Thursday, April 16News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री दी जाएगी। प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को खेल किट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल बैडमिंटन, जिम आदि खेल गतिविधियों के उपयोग के लिए किया जाएगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड:सीएम धामी ने दिए निर्देश 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग

उत्तराखंड:सीएम धामी ने दिए निर्देश 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड:सीएम धामी ने दिए निर्देश 15 फरवरी तक हो जाए निवेश के अधिक से अधिक प्रस्तावों की ग्राउंडिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को 15 फरवरी तक निवेश के लिए आए अधिक से अधिक एमओयू प्रस्ताव की ग्राउंडिंग करने के निर्देश दिए। निवेश करारों के तहत कितना रोजगार मिलेगा और पहाड़ में कितने उद्योग स्थापित होंगे, इस बारे में मुख्यमंत्री ने अलग से रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग लगेंगे, वे अपनी आपूर्ति श्रृंखला में उत्तराखंड स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए हुए एमओयू को धरातल पर उतारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्य सचिव को हर हफ्ते प्रगति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह हर महीने स्वयं समीक्षा करेंगे। मंगलवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकार...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के 117 मॉडर्न मदरसे

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के 117 मॉडर्न मदरसे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एलान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के 117 मॉडर्न मदरसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत चिन्हित किए गए प्रदेश के 117 मॉडर्न मदरसों को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित किया जाएगा। इसको लेकर वक्फ बोर्ड से प्रस्ताव मांगा गया है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारूवाला स्थित मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रावास की मांग की। इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय में तैनात करने के बजाय जिले में नियुक्त करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को गढ़ी कैंट के नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं पुलिस विभाग ने विश्व अल्प...
उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य

उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य उत्तराखंड को नशा मुक्त करना अब सरकार की पहली प्राथमिकता है। खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक प्रदेश में नशा मुक्त करना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। सीएम धामी ने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में लेते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थान व नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाने और निवेशक सम्मेलन में हुए प्रस्तावों को धरातल पर तेजी से उतारने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को उत्त...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जो इस दिशा में काम कर रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, आज का दिन देश की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता का यही भाव देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। हमारी भारतीय संस्कृति सभी पंथ मार्ग, संप्रदायों का सम्मान करने की रही ह...
उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, “आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, “आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, "आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस रेस्क्यू ऑपरेशन की उनसे प्रत्येक दिन अपडेट लेते थे और श्...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विजयदिवस पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विजयदिवस पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विजयदिवस पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि यह देश कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भूल सकता, जिन्होंने अपना बलिदान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की जयघोष का है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन मां भारती के वीर सपूतों की वीरता के समक्ष लगभग 93 हजार सशस्त्र पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश ,शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश ,शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश ,शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी ...
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची धामी सरकार ने बृहस्पतिवार रात दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी। 11 और भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दे दी है। इससे पहले जारी हुईं दो सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार रात जारी सूची के मुताबिक चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकर...
उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार

उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार उत्तराखंड में 44 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग से 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन संपन्न होने के बाद प्रदेश सरकार ने एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई है। इसमें पांच करोड़ से अधिक के एमओयू के लिए निवेशमित्र तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा निवेश के लिए उद्योग विभाग में उत्तराखंड सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंवेस्टर, स्टार्टटप एंड इंटरप्रिन्योरशिप (यूके स्पाइस) यूनिट बनाई गई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में धामी सरकार ने 3.50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। इसमें पर्यटन एवं आतिथ्य, आयुष एवं वेलनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव शामिल हैं। आठ और नौ दिसंबर को हुए निवेश सम्मेलन से पहले सरकार ने 44 हजार करो...