Tuesday, April 14News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना

उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे बाबा भारामल के मंदिर, लोगों को बांटा प्रसाद भंडारे में खाया खाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नए रूप में दिखे। वह शासक नहीं, बल्कि सेवक के रूप में यहां से 14 किलोमीटर दूर सुरई रेंज के घने जंगल के बीच स्थित बाबा भारामल के मंदिर पहुंचे। मंदिर में चार दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है। पहले दिन रामायण पाठ और बाकी तीन दिन भंडारा। इस मंदिर के प्रति अगाध श्रद्धा के चलते सीएम ने बाबा भारामल की समाधि पर चादर चढ़ाई। प्रसाद बांटा और खुद भी ग्रहण किया। सबसे मिले, आत्मीयता से हाल पूछा। मुख्यमंत्री धामी करीब एक घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्हें सेवक बना देख हर कोई अभिभूत दिखा। मंदिर की देखरेख करने वाले बाबा हरि गिरि ने सीएम को आशीर्वाद दिया। मंदिर में लोकमंगल का अनुष्ठान हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने पूजा भी की। ध्यान लगाने के साथ-साथ उन्होंने सेवा भी की। लोगों को प्रसाद...
उत्तराखंड : धामी सरकार के दायित्वधारियों को प्रतिमाह मिलेंगे 45000 मानदेय, किराए की टैक्सी के लिए मिलेंगे 80 हजार

उत्तराखंड : धामी सरकार के दायित्वधारियों को प्रतिमाह मिलेंगे 45000 मानदेय, किराए की टैक्सी के लिए मिलेंगे 80 हजार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार के दायित्वधारियों को प्रतिमाह मिलेंगे 45000 मानदेय, किराए की टैक्सी के लिए मिलेंगे 80 हजार धामी सरकार में 26 अक्तूबर 2023 के आदेशों के तहत बनाए गए दायित्वधारियों को हर महीने 45,000 रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे। साथ ही दायित्वधारी किराये की टैक्सी प्रयोग में लाएंगे तो उनकी बढ़ी हुई दरों से हर महीने 80 हजार रुपये का भुगतान होगा। मंत्रिपरिषद अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समय-समय पर विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार के पद पर दायित्वधारी बनाए हैं। मंत्रिपरिषद अनुभाग ने इन सभी दायित्वधारियों के मनोनयन के संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। इन आदेशों के साथ ही दायित्वधारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी 26 अक्तूबर 2023 को अलग से एक शासनादेश जारी किया गया है। इस शासनादे...
उत्तराखंड : टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखंड : टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। वहीं, इसके बाद अब मुख्यमंत्री का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित "बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग" कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि क...
उत्तराखंड : प्रदेश में अब दूर होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, धामी सरकार ने बढ़ाया पोस्टिंग का समय

उत्तराखंड : प्रदेश में अब दूर होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, धामी सरकार ने बढ़ाया पोस्टिंग का समय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में अब दूर होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, धामी सरकार ने बढ़ाया पोस्टिंग का समय उत्तराखंड में अब चिकित्सकों की कमी अब दूर होने वाली है। प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब काफी हद तक दूर हो सकेगी। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट में सीनियर रेजिडेंट की कमी दूर करने के लिए मंत्रिमंडल ने बांड की शर्तों में शिथिलता दी है। अब बांड धारक सीनियर रेजिडेंट की मेडिकल कॉलेजों में एक वर्ष के स्थान पर दो वर्ष तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट की अनुमति के लिए सीनियर रेजिडेंट की कमी बड़ी बाधा बनी हुई है। वर्तमान में सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों की 60 से 70 प्रतिशत तक कमी है। इस कारण मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट को अनुमति मिलने में अड़चन आ रही है। पीजी सीट की अनुमति नहीं मिलने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की समस्या भी बनी हुई...
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव

उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव आज शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे धामी मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सर्विस सेक्टर पॉलिसी का प्रस्ताव आ सकता है। बैठक में कर्मियों को प्रमोशन में शिथिलीकरण का लाभ देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कार्मिक विभाग यह प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रख सकता है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात 150 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा उद्योग, राजस्व, वित्त, गृह विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी 24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड : सीएम धामी 24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी 24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों सौंपेंगे नियुक्ति पत्र प्रदेश में स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 24 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यद्यपि, शासन ने इनमें से उन आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोक दिए हैं, जिनके दस्तावेजों को लेकर शिकायतें आई हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सही पाए जाने पर ही उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। कोरोनाकाल में नर्सिंग अधिकारियों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को भर्ती का जिम्मा सौंपा गया। परिषद ने आवेदन आमंत्रित भी किए। इस बीच सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थग...
उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट

उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट प्रदेश में वर्ष 2021 में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर हुई भर्ती के बाद रिक्त रहने वाले 180 पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो सकती है। शासन ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय को नई भर्ती से संबंधित अधियाचन वापस मंगाने को कहा है। प्रदेश में वर्ष 2021 में पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। मर्ई 2023 में इसके परिणाम घोषित किए गए। परिणाम जारी होने के बाद 180 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग नहीं दी, जिससे ये पद रिक्त रह गए। इस बीच प्रदेश सरकार ने एकल संवर्ग के पदों में वेटिंग लिस्ट जारी करने संबंधी आदेश निकाला। इस आदेश का लाभ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहले चरण में चयनित होने से रह गए अभ्यर्थियों को मिल सकता है। बुधवार को भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर स...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दिया आश्वासन राज्य कर्मचारियों को जल्द ही जारी होगा चार फीसदी डीए

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दिया आश्वासन राज्य कर्मचारियों को जल्द ही जारी होगा चार फीसदी डीए

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दिया आश्वासन राज्य कर्मचारियों को जल्द ही जारी होगा चार फीसदी डीए प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द ही चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को आश्वासन दिया है। परिषद के मुताबिक, एक-दो दिन में डीए जारी हो जाएगा। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से राज्य सचिवालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी डीए की किस्त जारी करने का अनुरोध किया। किस्त जारी होने के बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के समक्ष पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था को लागू करने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि आगाम...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं सरकारी नौकरी और दाखिलों से लेकर अन्य सरकारी कार्यों में उत्तराखंड के मूल निवास प्रमाणपत्र धारकों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र देने की बाध्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक, अब कोई विभाग मूल निवास प्रमाणपत्र धारकों से स्थायी निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए बाध्य नहीं कर पाएंगे। बता दें कि स्थायी निवास की बाध्यता के विरोध में राज्य के युवा और संस्कृतिकर्मी मुखर हैं। इस मुद्दे पर 24 दिसंबर को मूल निवास स्वाभिमान महारैली होने जा रही है। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत कई संस्कृतिकर्मियों ने लोगों से हिस्सा लेने का आह्वान किया है। इस बीच प्रकरण संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने सामान्य प्र...
उत्तराखंड : अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह

उत्तराखंड : अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। राज्य अतिथि गृह के लिए राज्य सरकार ने जो भूमि चिह्नित की है, वह राम मंदिर से करीब सात किमी की दूरी पर है। करीब साढ़े तीन किमी की एरियल दूरी पर स्थित चिह्नित स्थान के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने ले आउट तैयार कर लिया है। इसी ले आउट के मुताबिक राज्य सरकार ने भूखंड का चयन किया है। यूपी सरकार ने सभी राज्यों के अतिथि गृह बनाने के लिए एक ही स्थान तय किया है। राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम पिछले दिनों अयोध्या से इस स्थान का निरीक्षण करके लौट आई है। टीम ने करीब पांच भूखंड देखे हैं, जिनमें से किसी एक भूखंड पर सरकार को अतिथि गृह का निर्माण करना है। सीएम को भूखंड का प्रस्ताव दिखा दिया है। सीएम ने अनुम...