उत्तराखंड : पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, राज्य को देंगे 44 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, अमित शाह भी होंगे मौजूद
उत्तराखंड : पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, राज्य को देंगे 44 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, अमित शाह भी होंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री उद्घाटन सत्र में 44 हजार करोड़ की योजनाओं की ग्राउंडिंग की शुरुआत भी करेंगे। इस सम्मेलन की थीम पीस टू प्रोस्पेरिटी रखी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए तय ढाई लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य को पूर्ण कर चुकी है। औद्योगिक समूहों के साथ करार किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। सम्मेलन ...








