एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए विभाग के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी जी को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि एमडीडीए कॉलोनी का निर्माण लगभग 35 से 36 वर्ष पूर्व किया गया था। समय बीतने के साथ अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई भवनों में अत्यधिक सीलन एवं पानी टपकने की समस्या बनी हुई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि E...


