उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान |
उत्तराखंड : आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने देहरादून के नए कप्तान |
परमेंद्र डोबाल हरिद्वार के एसएसपी होंगे। आईपीएस रेखा यादव को चमोली भेजा गया है। वहीं, प्रहलाद सिंह मीना नैनीताल के एसएसपी बने।
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून क...








