Wednesday, February 25News That Matters

Tag: DOON NEWS

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अयोग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का गंभीर खुलासा

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अयोग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का गंभीर खुलासा

उत्तराखंड
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अयोग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का गंभीर खुलासा उत्तराखंड के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि कई स्थानों पर ऐसे डॉक्टरों को विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया, जिनके पास न तो आवश्यक विशेषज्ञता (PG डिग्री) थी और न ही उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल (UMC) का अनिवार्य पंजीकरण। यह गंभीर मामला भी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र शेखर जोशी द्वारा उजागर किया गया है, जिन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले की पृष्ठभूमि 28 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य विभाग ने 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की अस्थायी तैनाती का आदेश जारी किया। लेकिन दस्तावेज़ों की जांच में सामने आया कि: कई डॉक्टरों ने UMC पंजीकरण नहीं कराया था। कुछ डॉक्टरों ने अभी तक PG भी उत्तीर्ण नहीं किया...
पौड़ी में गुलदार का कहर, गजट गांव में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पौड़ी में गुलदार का कहर, गजट गांव में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उत्तराखंड
पौड़ी में गुलदार का कहर, गजट गांव में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल   पौड़ी गढ़वाल। जिले के गजट गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमले की खबर फैलते ही पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सुबह ग्रामीण रोज़मर्रा की तरह अपने घरों से बाहर निकल रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। घटना इतनी तेज़ थी कि ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गुलदार उसे जंगल की ओर खींच ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम गांव में पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ-साथ गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। व...
अधिकारी की गुंडागर्दी: महिला पत्रकार से अभद्रता का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

अधिकारी की गुंडागर्दी: महिला पत्रकार से अभद्रता का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

उत्तराखंड, देहरादून
अधिकारी की गुंडागर्दी: महिला पत्रकार से अभद्रता का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप देहरादून। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार किसी स्कूल से जुड़ी शिकायत पर जानकारी लेने पहुंची थी, तभी अधिकारी ने असहज व्यवहार करते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो वायरल होते ही पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा की है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो कार्यालय के अंदर का बताया जा रहा है, जिसमें अधिकारी पत्रकार से बहस करते हुए अनुचित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहा है। इस घटना ने विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।...