Sunday, October 26News That Matters

Tag: #goverdhan puja news

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी तरफ आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून...
उत्तराखंड : आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

उत्तराखंड : आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट पर्व आज मनाया जाएगा। मंदिर व गोशाला में लोग गो पूजा कर उन्हें अन्न अर्पित कर संरक्षण का संकल्प लेंगे। मंदिरों व घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा होगी। भगवान कृष्ण को छप्पन व्यंजन का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की जाएगी। प्रतिपदा तिथि दो बजकर 36 मिनट तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त दो घंटे नौ मिनट रहेगा जो सुबह छह बजकर 43 मिनट से शुरू होगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा अथवा अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर दो बजकर 36 मिनट तक रहेगी। दीपावली के बाद यानी दूसरे दिन गोवर्धन (अन्नकूट) और गो पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन छप्पन प्रकार के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है। ज्योतिषाचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक इस दिन गो पूजा क...