उत्तराखंड – जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय
उत्तराखंड - जमरानी बांध प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, नीति आयोग ने लिया था निर्णय
1975 में जमरानी बांध प्रोजेक्ट की चर्चा के साथ साल 2022 तक 12 सरकारों का दौर लोग देख चुके हैं। इसमें सात सरकारें उत्तर प्रदेश और पांच उत्तराखंड से जुड़ी हैं, लेकिन बांध का सपना पूरा नहीं हो सका।
इसके लिए 13वीं सरकार यानी सीएम पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल का इंतजार करना पड़ा। अब केंद्रीय कैबिनेट ने इस बहुउद्देशीय परियोजना के लिए बजट उपलब्ध कराने को अंतिम स्वीकृति जारी कर दी है।
1975 में उत्तर प्रदेश के दौर में पहली बार जमरानी बांध की चर्चा शुरू हुई। तब से अब तक उत्तर प्रदेश में सात (1977-2000) और फिर उत्तराखंड का गठन होने पर (2001-2022) के बीच पांच सरकारें बनीं। इसमें एक अंतरिम सरकार भी शामिल है।
मार्च 2022 के बाद नई सरकार का दौर शुरू हुई, जो कि बांध के लिहाज से अब तक की 13वीं...