Tuesday, October 14News That Matters

Tag: #jan sangharsh morcha news

उत्तराखंड : वन गुर्जरों ने किया मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन

उत्तराखंड : वन गुर्जरों ने किया मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वन गुर्जरों ने किया मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन विकासनगर - क्षेत्र के वन गुर्जरों ने मोर्चा द्वारा हर वक्त उनकी समस्याओं के निराकरण एवं मुसीबत में साथ देने के लिए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का शाल ओढाकर अभिनंदन किया | नेगी ने कहा कि वन गुर्जरों को मुख्य धारा में जुड़ने के लिए शिक्षित, जागरूक एवं संगठित होना पड़ेगा तभी उनकी आने वाली पीढ़ियां आगे बढ़ पाएंगी तथा आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हो पाएंगी | महासचिव आकाश पंवार ने कहा कि मोर्चा मोर्चा हर वक्त वन गुर्जरों की हितों को लेकर उनके साथ है lअभिनंदन करने वालों में- मोर्चा के इदरीश तथा जहूर हसन, नूर आलम, लियाकत, शोएब, बिन्नू,आजाद, गोटी, अंजुम, युसूफ,हनीफ, जाफर, जान्नी, गनी , मासूम आदि थे उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : रिकॉर्ड रूम चल रहा राम भरोसे, जिलाधिकारी को कोई सुध नहीं कई – कई महीनो नहीं मिल रहे दस्तावेज

उत्तराखंड : रिकॉर्ड रूम चल रहा राम भरोसे, जिलाधिकारी को कोई सुध नहीं कई – कई महीनो नहीं मिल रहे दस्तावेज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रिकॉर्ड रूम चल रहा राम भरोसे, जिलाधिकारी को कोई सुध नहीं कई - कई महीनो नहीं मिल रहे दस्तावेज विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि जनपद देहरादून का राजस्व अभिलेखागार राम भरोसे चल रहा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है |हैरान करने वाली बात यह है कि जिलाधिकारी की नाक के नीचे अभिलेखागार से संबंधित अधिकारी इतनी गैरजिम्मेदारी एवं लापरवाही से कार्य कर रहे हैं, लेकिन इनको जिलाधिकारी तक का डर नहीं रहा! संभव है कि अभिलेखागार के अधिकारियों पर जंग लग गया हो ! कई -कई महीनो तक आमजन व अधिवक्ता बंधुओं को निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने की उपरांत भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराई जा रहे हैं, जिस कारण आमजन को अपने मुकदमों, दाखिल खारिज आदि से संबंधित दस्तावेज न मिल पाने की वजह से कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है मोर्चा शीघ्र ही आयुक्त, गढ़वाल मंडल से उक्त माम...
उत्तराखंड : हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए पुलिस कप्तान ,अवैध खनन , लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक व्यवस्था सब फ्लॉप

उत्तराखंड : हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए पुलिस कप्तान ,अवैध खनन , लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक व्यवस्था सब फ्लॉप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए पुलिस कप्तान ,अवैध खनन , लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक व्यवस्था सब फ्लॉप विकासनगर जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि जब से पुलिस कप्तान श्री अजय सिंह ने चार्ज संभाला है, तब से चोर- डकैतों एवं माफियाओं का राज कायम हो गया है |पुलिस की नाक के नीचे दिन दहाड़े लूट- डकैती हो रही है , लेकिन न जाने पुलिस कप्तान कहां व्यस्त हैं | शर्मा ने कहा कि जनपद में खनन माफियाओं का राज कायम हो गया है, लेकिन इस अवैध खनन को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है , जिस कारण सरकार को प्रतिमाह करोड़ों रुपए की चपत लग रही है | शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर फ्लॉप हो चुकी है कि 10 -20 किलोमीटर सफर तय करने में एक- डेढ़ घंटा लग रहा है | वाहन चालक विपरीत दिशा वाली लेन में जाकर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त करने में लगे हैं, लेकिन किसी को पुलिस का...
उत्तराखंड : रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा की जांच करने से क्यों घबरा रही सरकारी मशीनरी , मोर्चा देगा मा. न्यायालय में दस्तक

उत्तराखंड : रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा की जांच करने से क्यों घबरा रही सरकारी मशीनरी , मोर्चा देगा मा. न्यायालय में दस्तक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा की जांच करने से क्यों घबरा रही सरकारी मशीनरी , मोर्चा देगा मा. न्यायालय में दस्तक विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस उप निरीक्षक (रैंकर परीक्षा) 2014-15 में हुई भारी अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच करने में सभी सरकारी मशीनरी ने हाथ खड़े कर दिए हैं| पुलिस मुख्यालय ने तो सीधे तौर पर अपना पल्ला ही झाड़ लिया है | हैरत की बात यह है कि गृह विभाग जांच संबंधी पत्रावली कार्मिक विभाग को भेज रहा तथा कार्मिक विभाग गेंद फिर गृह विभाग के पाले में सरका रहा तथा फिर से गृह विभाग कार्मिक विभाग के पाले में गेंद सरका रहा है |यानी कोई भी जांच करने को तैयार नहीं है | मोर्चा द्वारा उच्च स्तरीय जांच को लेकर लगातार आंदोलन किया गया | नेगी कहा कि उक्त रैंकर उप निरीक्षक परीक्षा में लगभग 304 परीक्षार्थियों का परिणाम...