Monday, April 13News That Matters

Tag: #localnews

नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी

नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी

उत्तराखंड, देहरादून
नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 38 में माननीय पार्षद एवं सफाई कर्मचारी के मध्य उत्पन्न हुए विवाद के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारानगर निगम के समस्त वार्ड में सफाई कार्य बहिष्कार किया गया था तथा कल सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा इस प्रकरण का ज्ञापन देकर शासन से अवगत कराने की कार्यवाही की माँग की गई थी उक्त प्रकरण के संदर्भ में आज सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सोनू खेरवाल जी सचिव श्री धीरज भारती जी तथा नगर निगम महासंघ के अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार जी एवं सचिव श्री योगेश आनंद जी द्वारा माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल जी के समक्ष उचित कार्यवाही की माँग की गई। नगर आयुक्त महोदया द्वारा बताया गया की उनके द्वारा शासन को पत्र लिखकर भेज दिया गया है तथा नगर न...
हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: गड्ढे से बचने की कोशिश में गई किशोर की जान

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: गड्ढे से बचने की कोशिश में गई किशोर की जान

उत्तराखंड
हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: गड्ढे से बचने की कोशिश में गई किशोर की जान हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश के दौरान एक किशोर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वाहन असंतुलित होने से यह हादसा हुआ, जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत किशोर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जर्जर सड़कों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की है कि दोषी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई ह...