
उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव
उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक संसद में पारित होने के बाद अब उत्तराखंड में भी राज्य सरकार महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
इस कड़ी में राज्य महिला आयोग की ओर से तैयार किए गए उत्तराखंड राज्य महिला नीति के ड्राफ्ट को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। उच्च स्तर पर विभागों के साथ बैठकों का क्रम पूरा होने के बाद अब जल्द ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के स्तर पर बैठक होगी।
इस बैठक में ही नीति के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर इसका प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही राज्याधीन सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की थी...