Sunday, April 19News That Matters

Tag: on ucn news

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक |

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक | उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। इस बीच लाठीचार्ज से बचने के लिए कई युवक नहर में कूद गए। हल्द्वानी के साथ ही टनकपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवकों का प्रदर्शन जारी है। यहां तिकोनिया के पास युवकों ने जाम लगाया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। लाठी चार्ज से बचने के लिए यहां कुछ युवक नहर में कूद गए। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई अनहोनी की सूचना नहीं है। कुछ युवक चोटिल हुए हैं। युवाओं के भारी विरोध के चलते पूरे शहर में भारी फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसी बीच योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ...

अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जमकर हंगामा |

उत्तराखण्ड
अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जमकर हंगामा | अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं ने राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जमकर हंगामा किया। युवाओं ने भाजपा की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए पोस्टरों, बैनरों को फाड़ डाला और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पिथौरागढ़ में युवाओं ने सिल्थाम में जाम लगाया, जिस कारण यहां हजारों लोग जाम में फंस गए। हंगामा कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। कहा यह युवाओं के साथ धोखा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया 90 दिन बाद शुरू हो जाएगी। इससे पहले सैन्य प्रबंधन दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर युवाओं को जागरूक करेगा। जीओस...
मौसम विज्ञानियों ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज गर्मी से मिल सकता है सुकून|

मौसम विज्ञानियों ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज गर्मी से मिल सकता है सुकून|

उत्तराखण्ड
मौसम विज्ञानियों ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज गर्मी से मिल सकता है सुकून| मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून की दस्तक से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा, जिससे अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं-कहीं तेज गर्जना संग बारिश की संभावना है। पिछले काफी दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए बुधवार कुछ सुकून लेकर आ सकता है। बुधवार से मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल सकता है। साथ ही 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम ...

कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां कर ली गयी पूरी|

उत्तराखण्ड
कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां कर ली गयी पूरी| कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यातायात सुचारु रखने के लिए आज और कल रूट डायवर्ट रहेगा। दो साल बाद आयाेजित हो रहे स्थापना दिवस मेले में डेढ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभवना है। ऊपर से पर्यटन सीजन भी पीक पर है। सामान्य दिनों में भी लंबे जाम लगने कारण प्रशासन ने मेला को लेकर विशेष तैयारी की है। वहीं पुलिस प्रसाशन द्वारा मंदिर के आसपास कंट्रोल रूम बनाए है। जहाँ से श्रद्धालुओं की देख रेख कर लाइन से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून की शाम पांच बजे से खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुरी–पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब को डायवर्ट किए ...

उत्तराखंड में तपती गर्मी ने मैदानी जिलों में लोगों को किया काफी परेशान मौसम विभाग की बात मानें तो 14 जून से बदलेगा मौसम |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तपती गर्मी ने मैदानी जिलों में लोगों को किया काफी परेशान मौसम विभाग की बात मानें तो 14 जून से बदलेगा मौसम | उत्तराखंड में तपती गर्मी ने मैदानी जिलों में लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग की बात मानें तो 14 जून से मौसम बदलेगा। नैनीताल सहित कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मंगलवार को एक और गर्म दिन झेलने के बाद राज्य में मौसम करवट लेने जा रहा है। बुधवार से नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। मंगलवार को राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस व पर्वतीय क्षेत्रों में 2000 मीटर तक के इल...

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले ही दिन गैरसैंण के मुद्दे पर सियासत गर्मा सकती है।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले ही दिन गैरसैंण के मुद्दे पर सियासत गर्मा सकती है। उत्तराखंड आंदोलन के परवान चढ़ते-चढ़ते गैरसैंण इसका केंद्र बिंदु बन गया लेकिन राज्य गठन के बाद स्थायी राजधानी को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें रहीं, लेकिन स्थायी राजधानी को लेकर अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। हालांकि विपक्ष में रहते हुए दोनों पार्टियां गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की बात करती रही हैं। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले ही दिन गैरसैंण के मुद्दे पर सियासत गर्मा सकती है। प्रदेश की जनभावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर विपक्ष अपने तेवर दिखा सकता है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि धामी सरकार गैरसैंण को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सरकार की ओर से बजट सत्र पहले गैरसैंण में कराए जाने की ...

विस अध्यक्ष ने दिलाई मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्यता की शपथ, शाम को विधानमंडल दल की बैठक |

उत्तराखण्ड
विस अध्यक्ष ने दिलाई मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्यता की शपथ, शाम को विधानमंडल दल की बैठक | विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभाग...

हीरो मोटोकॉर्प ने उत्‍तराखण्‍ड सरकार के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की |

उत्तराखण्ड
हीरो मोटोकॉर्प ने उत्‍तराखण्‍ड सरकार के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की | वन विभाग को 300 मोटरसाइकिलें और 600 हेलमेट्स सौंपे ऋषिकेश 10 जून :-हीरो मोटोकॉर्प, मोटरसाइकिल और स्‍कूटर बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, ने आज ऋषिकेश, उत्‍तराखण्‍ड में हिमालयन इको रिस्‍टोरेशन, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन एंड लाइवलीहुड एनहैंसमेंट सोसायटी को 300 मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। इस तरह कंपनी ने ‘प्रोजेक्‍ट हीरो ग्रीन ड्राइव’ के तहत जैव-विविधता के संरक्षण को लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को बरकरार रखा है। अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व (सीएसआर) प्‍लेटफॉर्म “हीरो वीकेयर’’ के तहत, हीरो मोटोकॉर्प ने वन विभाग को 600 हेलमेट्स के साथ 300 मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। ये मोटरसाइकिलें खासतौर से हूटर्स, फ्लैशलाइट, लेग गार्ड, हेलमेट लॉक और वाटरप्रूफ सा...
मुज्जफरनगर के बड़े जूता व्यापारी के पुत्र अंशुल अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी को मारी गोली |

मुज्जफरनगर के बड़े जूता व्यापारी के पुत्र अंशुल अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी को मारी गोली |

क्राइम
मुज्जफरनगर के बड़े जूता व्यापारी के पुत्र अंशुल अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी को मारी गोली | मुज्जफरनगर के बड़े जूता व्यापारी के पुत्र अंशुल अग्रवाल को पुलिस ने एम्स ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यापारी पुत्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी को गोली मारी थी। पत्नी को गंभीर अवस्था में सोमवार की रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। मुजफ्फरनगर पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर में कुछ दिन पहले जूता व्यापारी की पुत्र वधू को गोली मारने के आरोप में जूता व्यापारी के पुत्र अंशुल अग्रवाल को पुलिस ने शुक्रवार को रात ऋषिकेश एम्स से हिरासत में लिया है। अंशुल पर उसकी पत्नी के स्वजन ने दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ पत्नी के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने जो बात आयी उसमें दोपहर के...
“रेगिस्तान का जहाज ऊंट” दून की सड़कों पर तलाश रहा दो वक्त की रोटी!

“रेगिस्तान का जहाज ऊंट” दून की सड़कों पर तलाश रहा दो वक्त की रोटी!

उत्तराखण्ड
"रेगिस्तान का जहाज ऊंट" दून की सड़कों पर तलाश रहा दो वक्त की रोटी! देहरादून- बच्चों के लिए भले ही रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाला ऊंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ हो, लेकिन ऊंट का स्वामी/संचालक अपने तथा अपने इस जानवर के लिए दो वक्त की रोटी के लिए अपना खून पसीना बहाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है |आजकल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सड़कों पर जगह-जगह रेगिस्तान का जहाज माना जाने वाला ऊंट बच्चों का मन लुभा रहा है और उनको अपनी पीठ पर बैठा कर यात्रा  कराकर दो वक्त की रोटी का प्रबंध करने में लगा हुआ है | बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस ऊंट पर बैठकर बच्चे भले ही बहुत ही अधिक आनंदित हो रहे हैं, परंतु भीषण गर्मी तथा शाम के समय घंटों यह ऊंट बच्चों को खुश करने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा है | भीषण गर्मी के इन दिनों में जहां पर्यटकों से जल क्रीड़ा के केंद्र सहस्त्रधारा, लच्छीवाला, गुछ...