Wednesday, July 2News That Matters

Tag: #pithoragarh news

उत्तराखंड : सीएम धामी का दिखा अलग अवतार,अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ में चलाया चरखा, सिल पर पीसा नमक

उत्तराखंड : सीएम धामी का दिखा अलग अवतार,अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ में चलाया चरखा, सिल पर पीसा नमक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी का दिखा अलग अवतार ,अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ में चलाया चरखा, सिल पर पीसा नमक गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी सहज नजर आए। मंगलवार को देव सिंह मैदान में उन्होंने धारचूला की व्यास और दारमा घाटी के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेश्वरी चरखे और कतली में ऊन की कताई की। रांच में पारंपरिक रूप से बनने वाला दन (कालीन) की बिनाई भी की। इतना ही नहीं दही मथने वाले बिंडा (लकड़ी का मटका) में फिरका चला कर मठ्ठा बनाया और उसका स्वाद भी लिया। जिसके लिए सीएम ने स्वयं ही सिलबट्टे पर पहाड़ी हरा नूण (नमक) पीसा। जाराजिबली से पहुंचे विशाल नगाड़े को भी बजाया। मुख्यमंत्री धामी ने दीदी-बैंणी महोत्सव के दौरान बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यावसायिक भूखंड आवंटन के स्वीकृति पत्र भेंट किए। इस मौके पर पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की काफी टेबल बुक का भी विमोचन...
उत्तराखंड : यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण, एक जगह होंगे दोनों भगवान के दर्शन

उत्तराखंड : यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण, एक जगह होंगे दोनों भगवान के दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण, एक जगह होंगे दोनों भगवान के दर्शन अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चीन और नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी जबरदस्त उत्साह है। इस उत्साह का कारण भी है। माता सीता के मायके जनकपुर (नेपाल) से सटे सीमांत के लोग मानते हैं श्रीराम के चरण उनकी भूमि पर पड़े थे। उन्होंने हिमालय से निकलने वाली दो पवित्र नदियों रामगंगा और सरयू के संगम स्थल पर अपने अराध्य भगवान शिव का मंदिर स्थापित किया और यहीं से उन्होंने स्वर्गारोहण किया। यही नहीं उन्होंने अपने भाइयों के साथ यहां शस्त्र व शास्त्र की शिक्षा भी गुरु वशिष्ठ से ग्रहण की। खास बात यह है कि 22 जनवरी को रामेश्वर में भी रामभक्त डा. विश्वम्भर विशन दत्त जोशी "शैलज" द्वारा नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में...
उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर

उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली के सीडीओ बदले, कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी ट्रांसफर प्रदेश सरकार ने 12 आईएएस समेत 25 अफसरों की कुर्सियां हिला दीं हैं। देहरादून के नगर आयुक्त मनुज गोयल को अपर सचिव ग्राम्य विकास के पद पर भेजा गया है। पीसीएस अफसर वीर सिंह बुदियाल देहरादून नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर भेजे गए हैं। उन्हें अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद से ट्रांसफर किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी भी बदल दिए गए हैं। इनके अलावा कई डिप्टी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी इधर से उधर किए गए हैं। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली के आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी संदीप तिवारी को सीडीओ नैनीताल के पद से हटाकर एमडी केएमवीएन की मूल तैनाती दे दी है। उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। पिथौरागढ़ के सीडीओ वरुण चौधरी को हरिद...
उत्तराखंड : काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, 13 राफ्टरों का दल हुआ रवाना

उत्तराखंड : काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, 13 राफ्टरों का दल हुआ रवाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : काली नदी में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, 13 राफ्टरों का दल हुआ रवाना जौलजीबी से काली नदी में सात दिवसीय रिवर राफ्टिंग अभियान प्रारंभ हो गया है। इस अभियान में यूएसए, भारत और नेपाल के राफ्टर प्रतिभाग कर रहे हैं। गुरुवार को जौलजीबी से प्रारंभ हुई राफ्टिंग का समापन 22 नवंबर बूम टनकपुर में होगा। नंदा देवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल रानीखेत के तत्वावधान में अवनेश सिंह थापा टीम लीडर नोल्स के निर्देशन में गुरुवार को चार राफ्टों से 13 राफ्टरों का दल जौलजीबी में गोरी नदी से गोरी और काली नदी संगम के बाद रवाना हुआ। पहले दिन राफ्टर दल का रात्रि विश्राम चकद्वारी में हुआ। शुक्रवार को राफ्टिंग दल चकद्वारी से होते हुए पंचेश्वर को रवाना हुआ है। दल झूलाघाट से होते हुए पंचेश्वर को गया। शुक्रवार को रात्रि विश्राम हल्दू पंचेश्वर में होगा। अभियान दल का लक्ष्य 22 नवंबर तक बूम पहुंचने का है। राफ्टिंग...
उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़ पिथौरागढ़ नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था में जल्द बड़ा परिवर्तन होगा। शासन ने नगर के 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पिथौरागढ़ नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम समस्याएं हैं। नगर के 20 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें अलग-अलग स्थानों से ऑन-ऑफ की जाती हैं। कई बार समय पर लाइटें नहीं जल पाती, कई बार दिनभर जली ही रह जाती हैं। नए विकसित क्षेत्रों में विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें होती हैं। विद्युत पोलों की कमी के चलते घरों की छतों पर स्ट्रीट लाइटें टांगी गई हैं। इनमें कई बार करंट उतर जाता है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटों में खराबी आने पर सामने आती है। ...
उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी पिथौरागढ़ जिले के पहले वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सेब की फसल लहलहाने लगी है। तीन वर्ष पूर्व उद्यान विभाग ने ग्रामीणों को सेब के पौध उपलब्ध कराये थे। साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी गांव में उत्पादित होने वाला सेब स्वाद में विशेष है। उच्च हिमालय में स्थित गुंजी गांव में एक दशक पूर्व तक सेब का अच्छा खासा उत्पादन होता था, लेकिन बाजार में सस्ते हिमाचली सेब की आवक से ग्रामीणों ने सेब उत्पादन पर ध्यान कम कर दिया, जिससे गांव में सेब का उत्पादन बहुत कम रह गया। सीमित पेड़ों से ग्रामीण सिर्फ अपने लिये ही सेब का उत्पादन कर रहे थे। गुंजी गांव के सड़क से जुड़ जाने के बाद उद्यान विभाग ने गांव में सेब उत्पादन को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार की। इसके लिए उम्दा क्वालिटी के डेलीसस सेब के पौध हिमाचल ...
उत्तराखंड : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.0 रिक्टर स्केल पर रही तीव्रता

उत्तराखंड : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.0 रिक्टर स्केल पर रही तीव्रता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.0 रिक्टर स्केल पर रही तीव्रता उत्तराखंड एक बार फिर से भूकंप के झटकों से कांप गई है। सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। पिथौरागढ़ जिले की सीमांत तहसील बंगापानी में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। जिले में अन्य स्थानों पर झटकों का आभास नहीं हुआ। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह 9.11 बजे बंगापानी में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 4.0 आंकी गई। भूंकप का केंद्र भारत नेपाल सीमा पर 29.8 लैग्निट्यूड नार्थ और 80.61 लोंग्यूट्यूड रहा। भूकंप जमीन की सतह से पांच किलो...
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम के दौरे से पिथौरागढ़ को बड़ी पहचान मिलेगी। इसके बाद सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रि...
उत्तराखंड : भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा के लिए बनाए प्रभारी व संयोजक, रैली की तैयारियां तेज

उत्तराखंड : भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा के लिए बनाए प्रभारी व संयोजक, रैली की तैयारियां तेज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा के लिए बनाए प्रभारी व संयोजक, रैली की तैयारियां तेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवभूमि से लगाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों में उनके इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है। भट्ट ने कहा कि प...
उत्तराखंड : देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान

उत्तराखंड : देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सरमोली गांव का चयन किया है। 27 सितंबर को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। साथ ही गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के समीप सरमोली गांव का चयन किया गया। मंत्रालय की केंद्रीय नोडल एजेंसी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम स्टे के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 795 गांवों के आवेदन मिले। पर्यटन को बढ़ावा देने के लि...