
उत्तराखंड : दो फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट संग रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे अयोध्या
उत्तराखंड : दो फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट संग रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे अयोध्या
अयोध्या में विराजे रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ वीआईपी लोग भी प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के मंत्रियों संग राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे।
सीएम धामी अपनी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि सभी कैबिनेट मंत्री जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया है कि अब पूरी कैबिनेट एक साथ प्रभु के दर्शन करेगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन खास तैयारी की थी। इस तैयारी में पूरी देवभूमि राममय हो गई थी। इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी खुद सूबे के मु...