
उत्तराखंड : अरबों की वक्फ संपत्तियां अब होंगी आर टी आई (RTI) दायरे में, सार्वजनिक हो सकेगी जानकारी, आदेश जारी
उत्तराखंड : अरबों की वक्फ संपत्तियां अब होंगी आर टी आई (RTI) दायरे में, सार्वजनिक हो सकेगी जानकारी, आदेश जारी
प्रदेश में अरबों रुपये की वक्फ संपत्तियों की स्थिति क्या है, उनके आय-व्यय और कार्यों की प्रक्रिया किस तरह संचालित की जा रही है, अब इसकी जानकारी सार्वजनिक हो पाएगी।
सूचना आयोग की सख्ती के बाद वक्फ संपत्तियों को आरटीआइ एक्ट में दायरे में लाने के आदेश उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कर दिए हैं। करीब 2200 वक्फ संपत्तियां उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में पंजीकृत हैं।
वक्फ अधिनियम-1995 (संशोधित 2013) के तहत इन पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का नियंत्रण तो है, लेकिन यहां पारदर्शी व्यवस्था से हमेशा पल्ला झाड़ा जाता रहा है। इसी कारण से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन ने लोक सूचनाधिकारियों की तैनाती से परहेज किया। नए आदेश के बाद ऐसी मनमर्जी नहीं चलेगी।
वक्फ संपत्तियों का सूचना का अधिकार अधिनियम से परहेज का म...