केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल होने पर तीर्थपुरोहितों ने जताई कड़ी आपत्ति |
केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल होने पर तीर्थपुरोहितों ने जताई कड़ी आपत्ति |
बीते दिनों केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल होने पर तीर्थपुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में मुख्य सचिव को मंदिरों के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिया गया है।
केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल होने के बाद एक ओर जहां बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जांच बैठाई है तो दूसरी ओर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि बदरीनाथ और केदारनाथ में मंदिर से कुछ दूरी पर तीर्थयात्रियों के लिए क्लॉक रूम बनाकर उनके मोबाइल, पर्स, कैमरे रखने की व्यवस्था की जाए।
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को पत्र लिखकर केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिरों के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिय...








