Saturday, February 28News That Matters

Tag: uttarakhand

उत्तराखंड : 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क

उत्तराखंड : 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर देशभर में लोगों को ठगने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी के तार चीन से भी जुड़े हैं। आरोपी अन्य साथियों के साथ चीन के क्लाइंट के लिए डमी खाते भी खोलता है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन जॉब की तलाश में थी। उन्हें व्हट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें मैरिओट बोनवॉय होटल ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया। इसके बाद टेलीग्राम एप पर @सोनिया2343 का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसने स्वयं को होटल से होना बताया। ऑनलाइन कमाई ...
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित दशहरा मेला कवर करने परेड ग्राउंड गए पत्रकार के साथ एक दारोगा बदसलूकी पर उतर आया। दारोगा ने रौब दिखाते हुए पत्रकार को आयोजन स्थल से धक्का मारकर बाहर निकला दिया। अपना परिचय देने के बावजूद दारोगा शांत नहीं हुआ और पत्रकार को धौंस दिखाता रहा। वीडियो प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, मामले को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच डालनवाला सीओ को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। बीते मंगलवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन कि...
उत्तराखंड : एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट

उत्तराखंड : एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग एक नवंबर से 15 नवंबर तक फुल हो चुकी है। बुधवार को आईआरसीटीसी ने इस अवधि की यात्रा से पहले टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला। एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक की सभी टिकट फुल हो चुकी है। उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हो चुकी हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : पटवारी और एई-जेई भर्ती पेपर लीक मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तराखंड : पटवारी और एई-जेई भर्ती पेपर लीक मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पटवारी और एई-जेई भर्ती पेपर लीक मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 14 अभियुक्त व छात्रों के नाम प्रकाश में आए। नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि प्रकाश में आया आरोपी अनिल कुमार उ...
उत्तराखंड : जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

उत्तराखंड : जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में धोखाधड़ी के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार में भेज दिया गया था। बताया गया कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के ल...
म्यूनिख एयरपोर्ट, प्लेन में धमाका और शोलों के बीच ज़िंदा निकला वो हीरो जिसने इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया!

म्यूनिख एयरपोर्ट, प्लेन में धमाका और शोलों के बीच ज़िंदा निकला वो हीरो जिसने इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया!

खेल, देश-विदेश
म्यूनिख एयरपोर्ट, प्लेन में धमाका और शोलों के बीच ज़िंदा निकला वो हीरो जिसने इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया! महान फुटबॉलर बॉबी चार्लटन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने इंग्लैंड को 1996 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. यह दिग्गज 20 साल तक मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के लिए खेले थे. इंग्लैंड के लिए इस दिग्गज के नाम सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी था जोकि 40 साल बाद टूटा. तारीख थी 6 फरवरी. साल 1958. मैनचस्टर यूनाइटेड की टीम यूरोपियन कप का मैच खेलकर वापस लौट रही थी. प्लेन में फ्यूल खत्म हो रहा था. चार्टर्ड प्लेन रिफ्यूलिंग के लिए म्यूनिख लैंड करता है और फिर इसके बाद ऐसी दुर्घटना हुई जिसने 8 खिलाड़ियों की जान ले ली. इस खबर से खेल जगत में मातम पसर गया. फुटबॉल के साथ-साथ पूरी दुनिया को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया. कहानी है उस 'ब्लैक डे' की जहां से बचकर दिग्गज फुटबॉलर चार...
उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : घाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई, कई ढाबे किए ध्वस्त, मक्कुबैंड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण प्रशासन ने तुंगनाथ घाटी में अवैध अतिक्रमण को हटाया। बुधवार को इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने यहां अवैध तरीके से बनाएं गए ढाबों को हटाया। प्रशासन ने देर रात्रि तुंगनाथ घाटी में यह कार्रवाई की। मक्कुबैंड में कई ढाबों को ध्वस्त किया गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तराखण्ड
गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों में से दो शव और आज बरामद कर लिए गए हैं। बीते 3 अगस्त को गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थीं, जिसमें 23 लोग बह गए थे।वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पां...
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी |

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी |

उत्तराखण्ड
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी | श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन की घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सर्च रेस्क्यू कार्य में लगी डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को रेस्क्यू कार्य को तत्परता के साथ सावधानी एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना स्थल पर हो रहे भू-स्खलन से आवाजाही को सावधानी से कराने के निर्देश दिए तथा टीमों को सतर्कता से...
उत्तराखंड के लोगों से भड़के हुए हैं कांग्रेसी’, देखिये पीएम मोदी का वार |

उत्तराखंड के लोगों से भड़के हुए हैं कांग्रेसी’, देखिये पीएम मोदी का वार |

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने गढ़वाली में सबसे पहले अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों की भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। पीएम ने गढ़वाली में सबसे पहले अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कल ही उत्तराखंड भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जार...