Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : सरकारी विभागों में छह माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, अधिसूचना हुई जारी

उत्तराखंड : सरकारी विभागों में छह माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, अधिसूचना हुई जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकारी विभागों में छह माह तक कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक, अधिसूचना हुई जारी आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर विकास कार्यों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में सरकारी विभागों में अगले छह माह के लिए कार्मिकों की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली की ओर से शुक्रवार को इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गई। लोकसभा चुनाव के लिए तीन-चार माह का समय शेष रह गया है। ऐसे में चुनाव की अधिसूचना जारी होने और आदर्श आचार संहिता लगने से सरकार को विकास कार्यों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में समय कम मिल पाएगा। यही नहीं, सरकार ने हाल में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर करार किए हैं। इनमें से 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को प्रयास तेज किए गए हैं। इन कार्यों के श...
उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे हरिद्वार, सीएम योगी भी होंगे खास कार्यक्रम में शामिल

उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे हरिद्वार, सीएम योगी भी होंगे खास कार्यक्रम में शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे हरिद्वार, सीएम योगी भी होंगे खास कार्यक्रम में शामिल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हरिद्वार आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शुक्रवार को एसएसपी अजय सिंह ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया है। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए हैं। उपराष्ट्रपति शनिवार सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचेंगे, जहां से वह हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति वेद -विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के उद्धघाटन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गुरुकुल कांगड़ी समविवि के कुलपति कार्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु ने कहा ...
उत्तराखंड : प्रदेश में अब दूर होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, धामी सरकार ने बढ़ाया पोस्टिंग का समय

उत्तराखंड : प्रदेश में अब दूर होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, धामी सरकार ने बढ़ाया पोस्टिंग का समय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में अब दूर होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, धामी सरकार ने बढ़ाया पोस्टिंग का समय उत्तराखंड में अब चिकित्सकों की कमी अब दूर होने वाली है। प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब काफी हद तक दूर हो सकेगी। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट में सीनियर रेजिडेंट की कमी दूर करने के लिए मंत्रिमंडल ने बांड की शर्तों में शिथिलता दी है। अब बांड धारक सीनियर रेजिडेंट की मेडिकल कॉलेजों में एक वर्ष के स्थान पर दो वर्ष तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट की अनुमति के लिए सीनियर रेजिडेंट की कमी बड़ी बाधा बनी हुई है। वर्तमान में सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों की 60 से 70 प्रतिशत तक कमी है। इस कारण मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीट को अनुमति मिलने में अड़चन आ रही है। पीजी सीट की अनुमति नहीं मिलने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की समस्या भी बनी हुई...
उत्तराखंड : जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने किया गिरफ्तार धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को शुक्रवार सुबह सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जि...
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव

उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव आज शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे धामी मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सर्विस सेक्टर पॉलिसी का प्रस्ताव आ सकता है। बैठक में कर्मियों को प्रमोशन में शिथिलीकरण का लाभ देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कार्मिक विभाग यह प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रख सकता है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात 150 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा उद्योग, राजस्व, वित्त, गृह विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : कल से हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रूट हुए डायवर्ट

उत्तराखंड : कल से हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रूट हुए डायवर्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कल से हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रूट हुए डायवर्ट उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरिद्वार व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। यातायात पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। शनिवार को उपराष्ट्रपति हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दिल्ली से वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। ऋषिकेश-भानियावाला से हरिद्वार मार्ग पर प्रातः आठ से दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह रहेगा रूट डायवर्जन ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहे पर रोका जाएगा। साथ ही देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी चौराहे से डायवर्ट किया जा सकता है। भानियावाला फ्लाईओवर से हरि...
उत्तराखंड : सीएम धामी 24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड : सीएम धामी 24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी 24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पर चयनित उम्मीदवारों सौंपेंगे नियुक्ति पत्र प्रदेश में स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 24 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यद्यपि, शासन ने इनमें से उन आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोक दिए हैं, जिनके दस्तावेजों को लेकर शिकायतें आई हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद सही पाए जाने पर ही उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। कोरोनाकाल में नर्सिंग अधिकारियों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को भर्ती का जिम्मा सौंपा गया। परिषद ने आवेदन आमंत्रित भी किए। इस बीच सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थग...
उत्तराखंड : पत्रकारों के अधिकारों को लेकर “पत्रकार संगठन मीडिया राइट” ने एकजुटता पर दिया जोर

उत्तराखंड : पत्रकारों के अधिकारों को लेकर “पत्रकार संगठन मीडिया राइट” ने एकजुटता पर दिया जोर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पत्रकारों के अधिकारों को लेकर “पत्रकार संगठन मीडिया राइट” ने एकजुटता पर दिया जोर उत्तराखंड राज्य में पत्रकारों के साथ अनेक मामलों में अपनाए जा रहे दोहरे मानको पर पत्रकारों ने गहरी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया है I पत्रकारों की संस्था “पत्रकार संगठन मीडिया राइट उत्तराखण्ड” की एक महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जहां कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया, तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता कर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान कराने का भी निर्णय लिया गया I पत्रकार संगठन मीडिया राइट की स्थानीय नेहरू कॉलोनी स्थित चिली रेस्टोरेंट में शाम के समय आयोजित की गई बैठक में भारी संख्या में पत्रकारों ने कई बिंदुओं को संगठन के सामने मजबूती के साथ रखा I पत्रकार संगठन मीडिया राइट के अध्यक्ष श्री अमित नेगी एवं महामंत्री श्री कृपाल सिंह की मौजूदगी में...
उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट

उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जल्द जारी हो सकती है पुलिस कांस्टेबल के 180 रिक्त पदों की वेटिंग लिस्ट प्रदेश में वर्ष 2021 में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर हुई भर्ती के बाद रिक्त रहने वाले 180 पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो सकती है। शासन ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय को नई भर्ती से संबंधित अधियाचन वापस मंगाने को कहा है। प्रदेश में वर्ष 2021 में पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। मर्ई 2023 में इसके परिणाम घोषित किए गए। परिणाम जारी होने के बाद 180 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग नहीं दी, जिससे ये पद रिक्त रह गए। इस बीच प्रदेश सरकार ने एकल संवर्ग के पदों में वेटिंग लिस्ट जारी करने संबंधी आदेश निकाला। इस आदेश का लाभ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहले चरण में चयनित होने से रह गए अभ्यर्थियों को मिल सकता है। बुधवार को भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर स...
उत्तराखंड : 23 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

उत्तराखंड : 23 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 23 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान में और...