Sunday, April 19News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : हरिद्वार में 150 व्यक्तियों के लिए बनने जा रहा है रैनबसेरा, बेघर और गरीबो को मिलेगी राहत

उत्तराखंड : हरिद्वार में 150 व्यक्तियों के लिए बनने जा रहा है रैनबसेरा, बेघर और गरीबो को मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हरिद्वार में 150 व्यक्तियों के लिए बनने जा रहा है रैनबसेरा, बेघर और गरीबो को मिलेगी राहत आने वाले समय में बेघर और गरीबों को ठंड और बरसात में खासी राहत मिलेगी। नगर निगम प्रशासन की ओर से पावन धाम के समीप 150 व्यक्तियों की क्षमता का नया रैन बसेरा बनाया जाएगा। निर्माण को शासन की ओर से स्वीकृति और 109.99 लाख की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण को नगर निगम प्रशासन की ओर से टेंडर कराया जा चुका है। धर्मनगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बेघर और गरीबों पर ठंड की मार ज्यादा पड़ रही है। हालांकि नगर निगम प्रशासन की ओर से वर्तमान में इनके लिए तीन रैनबसेरों की व्यवस्था है। इनमें हाथीपुल के पास एक रैन बसेरा महिलाओं के लिए है। जिसकी क्षमता है 100 है। सीसीआर के पास स्थित पुरुष रैनबसेरा की क्षमता जहां सौ लोगों की है, वहीं अलकनंदा घाट के समीप स्थित रैनबसेरे की क्षमता 50 व्यक्त...
उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य

उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी का फोकस ड्रग फ्री उत्तराखंड पर , 2025 तक पूरा करना है यह लक्ष्य उत्तराखंड को नशा मुक्त करना अब सरकार की पहली प्राथमिकता है। खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक प्रदेश में नशा मुक्त करना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। सीएम धामी ने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में लेते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थान व नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाने और निवेशक सम्मेलन में हुए प्रस्तावों को धरातल पर तेजी से उतारने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को उत्त...
उत्तराखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड

उत्तराखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड उत्तराखंड को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के लिए टाटा मेमोरियल पुरस्कार दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में और बेहतर कार्य किए जा सकेंगे। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से जनमानस को स्वास्थ्य लाभ दे रही है। इसके फलस्वरूप उत्तराखंड को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य स...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर किया अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जो इस दिशा में काम कर रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, आज का दिन देश की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता का यही भाव देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। हमारी भारतीय संस्कृति सभी पंथ मार्ग, संप्रदायों का सम्मान करने की रही ह...
उत्तराखंड : मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन 

उत्तराखंड : मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन 

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन देहरादून दिनांक 18 दिसंबर 2023,(जि सू  का), मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में 112 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद सम्बंधी प्राप्त हुए, इसके अतिरिक्त अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आपसी विवाद, धनराशि वापस दिलाने, चैक बांउस एवं सिंचाई, शिक्षा, पंचायतीराज, जल संस्थान, लोनिवि, नगर निगम, पीएमजीसीआई, पूर्ति विभाग, एनएचएआई भूमि  मुआवज़ा, वन, एमडीडीए आदि विभागों से समबन्धित प्राप्त हुई, जिनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित शिकायत पटल प्रभारी कलेक्ट्रेट को निर्देश दि...
उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, “आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, “आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्रमिक संगठनों द्वारा आदर अभिनन्दन, "आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस रेस्क्यू ऑपरेशन की उनसे प्रत्येक दिन अपडेट लेते थे और श्...
उत्तराखंड : बाल संरक्षण गृह की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अनुसेवक निलंबित

उत्तराखंड : बाल संरक्षण गृह की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अनुसेवक निलंबित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाल संरक्षण गृह की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अनुसेवक निलंबित हल्द्वानी में बाल संरक्षण गृह की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अनुसेवक दीपा आर्या को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दूसरी कर्मचारी होमगार्ड गंगा को होमगार्ड विभाग को वापस भेज दिया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए दो अधिकारियों की समिति गठित की है। जो अगले दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिग की ओर से आपबीती बताए जाने से मामले का खुलासा हुआ है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा, मामले में विभाग की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शरणालय एवं प्रवेशालय हल्द्वानी की अनुसेवक दीपा आर्या को निलंबित कर उन्हें जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय नैनीताल से संबद्ध किया गया है। जबकि होमगार्ड...
उत्तराखंड : देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की हुई शुरूआत

उत्तराखंड : देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की हुई शुरूआत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की हुई शुरूआत देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत उत्तराखंड से की गई। जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में जायरोक्राप्टर की उड़ान ट्रायल में सफल रही। जायरोकॉप्टर से एयर सफारी के लिए पर्यटन विभाग को डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की यह अनोखी पहल है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश में जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू करेगा। एक सीट एयरोकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ ही हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार सकते हैं। पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी पुंडीर ने बताया कि जायरोकॉप्टर ...
उत्तराखंड : इस साल नहीं बदलेगा राज्य के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय

उत्तराखंड : इस साल नहीं बदलेगा राज्य के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : इस साल नहीं बदलेगा राज्य के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता समाप्त नहीं होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक, इन विद्यालयों को लेकर हर स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों के सुझाव लिए जा चुके हैं, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा, लेकिन छात्र हित में इस साल बोर्ड नहीं बदला जाएगा। जो भी निर्णय होगा अगले शिक्षा सत्र के लिए होगा। प्रदेश के हर ब्लॉक के दो राजकीय इंटरमीडिएट कालेज को चिह्नित कर उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता दिलाई गई थी। विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की गई, लेकिन विभाग के लिए उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से चलाए जाने का अनुभव ठीक नहीं रहा। इन विद्यालयों 12 वी...
उत्तराखंड : 26 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज ,आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटें अधिकारी

उत्तराखंड : 26 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज ,आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटें अधिकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 26 से होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज ,आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटें अधिकारी 26 से 30 दिसंबर तक मसूरी में होने जा रहे विंटरलाइन कार्निवाल को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के आयोजन में कोई कोर कसर न रहे, इसके लिए सभी अधिकारी समय से रूपरेखा तैयार कर कार्यों में जुट जाएं। शनिवार को जिलाधिकारी ने देहरादून के कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में कार्निवाल से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए कार्यक्रम की शृंखला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ ही फूड फेस्टिवल के आयोजन की रूपरेखा तै...