उत्तराखंड : संदीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को कालसी से किया गिरफ्तार
उत्तराखंड : संदीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को कालसी से किया गिरफ्तार
23 दिन पूर्व कालसी स्थित एक फार्महाउस में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। टीका टिप्पणी के चलते दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा। घटना के बाद आरोपित नंगे पांव घर गया, जिससे वह पुलिस की रडार पर आ गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को कालसी थाना पुलिस को अक्षय भट्ट निवासी ग्राम जोखला ने सूचना दी कि उनके अमलावा नदी स्थित फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे लटका हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष कालसी वैभव गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान संदीप उर्फ माघू निवासी ग्राम डिंडाल वर्तमान निवासी हरिपुर कालसी के रूप में हुई।
पुलिस ने स्वजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले औ...







