Monday, April 20News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन

उत्तराखंड : तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण बंद कर दिया है। पंजीकरण पोर्टल बदरीनाथ धाम के लिए खुला है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 75 लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया है। इसमें 55.80 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए इस बार प्रदेश सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया था। यात्रा शुरू होने से पहले पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार को बीच-बीच में पंजीकरण रोकना पड़ा था। बुधवार को विधि-विधान से केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। जबकि बीते दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए हैं। पर्यटन विभाग ने तीन धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण बंद...
उत्तराखंड : उत्तकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तराखंड : उत्तकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सहयोग के लिए पहुंचे यूपी और झारखंड की टीम

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सहयोग के लिए पहुंचे यूपी और झारखंड की टीम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सहयोग के लिए पहुंचे यूपी और झारखंड की टीम उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को भी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू और समन्वय बनाने के लिए विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के दल उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। झारखंड से जैप आईटी के मुख्य कार्यकारी अ​धिकारी भुवनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम आई। इस टीम ने उत्तरकाशी में यहां अधिकारियों से श्रमिकों के बचाव को लेकर बात की। साथ ही सुरंग में काम करने वाले झारखंड निवासी श्रमिकों से भी बातचीत की। इसके अलावा सुरंग के अंदर फंसे झारखंड निवासी विश्वजीत कुमार वर्मा, सुबोध कुमार वर्मा का हालचाल जाना। झारखंड के अधिकारियों ने खोज बचाव अभियान तथा स्वजन को ढांढस देने में पूरा सहयोग क...
उत्तराखंड : ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

उत्तराखंड : ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश पहुंची अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता दीया मिर्जा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में मां गंगा की आरती उतारी। परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमारों और आचार्यों ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से दीया मिर्जा का अभिनंदन किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सपरिवार परमार्थ निकेतन गंगा आरती में हिस्सा लिया । अभिनेत्री दीया मिर्जा मां गंगा का सानिध्य पाकर अभिभूत नजर आई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्मों में अभिनय के साथ समाज, पर्यावरण, वन्यजीवों और मानवता के लिए कार्य करना अद्भुत है। वास्तव में आज समाज को ऐसे ही पर्यावरण राजदूतों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जंगल अत...
उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।नड्डा मंगलवार की देर शाम धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। उनकी बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर पहुंचे। बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम हुआ। हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट क...
उत्तराखंड : परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘ महेन्द्र सिंह धोनी ‘, नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन

उत्तराखंड : परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ‘ महेन्द्र सिंह धोनी ‘, नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे ' महेन्द्र सिंह धोनी ', नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के सपरिवार कुमाऊं भ्रमण पर आए हैं। उनके आने की पुष्टि धोनी की पत्नी साक्षी के इस्ट्राग्राम स्टोरी में लगाया गया स्टेटस है, जो काठगोदाम में खींचा गया है। धोनी के आने की सूचना मात्र ने फैंस में खासा उत्साह व उमंग पैदा कर दी है। मंगलवार दोपहर को सूचना मिली की पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान का काफिला ज्योलीकोट पहुंच चुका है और उनके काफिले में चार लग्जरी वाहन हैं। जिसके बाद नैनीताल में धोनी के फैंस इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी स्तर से उनके आने की पुष्टि नहीं हो सकी। खबरों के अनुसार धोनी भवाली से कैंची धाम होते हुए रानीखेत को निकल गए। धोनी की पत्नी ने स्टेटस में बर्थ डे वीक लिखते हुए सूर्यास्त के समय पहाड़ों की लालीमा की फोटो भी पोस्ट की ह...
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली

उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उठी बाबा की डोली श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज बुधवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ अवसर पर प्रात: ठीक साढ़े आठ बजे विधि- विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये। अब आने वाले छह महीना तक बाबा केदार के कपाट शीतकालीन गद्य स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भक्ति कर सकेंगे। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था और ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान सेना के भक्तिमय धुनों के साथ जय श्री केदार तथा ऊँ नमः शिवाय के उद्घोष से केदारनाथ गूंज उठा। कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ पैदल प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई है। कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अ...
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे मजदूरों ने कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी बोले, खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना

उत्तराखंड : सुरंग में फंसे मजदूरों ने कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी बोले, खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुरंग में फंसे मजदूरों ने कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी बोले, खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग में 12 घंटे की शिफ्ट खत्म कर मजदूर रविवार सुबह करीब आठ बजे दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए जाने ही वाले थे, लेकिन ढाई घंटे पहले ही 5:30 बजे सुरंग के सिलक्यारा वाले मुहाने से करीब 250 मीटर आगे 35 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो गया। सुरंग में उस वक्त 45 मजदूर थे। मलबा धीरे-धीरे गिरता देख पांच मजदूर तो बाहर भाग गए लेकिन 40 सुरंग में ही फंस गए। बीते रविवार रात जब सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से पहली बार वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क हुआ तो उन्होंने खाना मांगा था। यह इच्छा उन्होंने एक कागज पर लिखकर पाइपलाइन के जरिए भेजी थी। इसके साथ ही मजदूरों ने यह भी कहा था कि खाने की भले कमी हो जाए लेकिन ऑक्सीजन की कमी मत करना। इसके साथ ही उन्होंने तंबाकू भेजने...
उत्तराखंड : शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट भी बंद करने की तैयारी

उत्तराखंड : शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट भी बंद करने की तैयारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट भी बंद करने की तैयारी विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर मंगलवार दोपहर 11.45 बजे पर शीतकाल के लिए विधिविधान से बंद किए गए जिसके बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज पर बंद होंगे। वहीं शीतकाल के लिए भगवान बदरीनाथ के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस बार उत्तराखंड में चारधाम तीर्थयात्रा ने अपना रिकार्ड बनाया है। 13 नवंबर तक चारों धामों में 55.89 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम में भी इस बार तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा और नया रिकार्ड बना है। वर्ष 2022 में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने के अवसर स...
उत्तराखंड : डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित होंगे बंद पड़े हैंडपंप पहाड़ पर जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल

उत्तराखंड : डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित होंगे बंद पड़े हैंडपंप पहाड़ पर जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित होंगे बंद पड़े हैंडपंप पहाड़ पर जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल बढ़ते जल संकट से निपटने को अब सूख चुके पुराने हैंडपंप कारगर साबित होंगे। खराब और बंद पड़े हैंडपंपों को डायरेक्ट इंजेक्ट से पुनर्जीवित करने में वैज्ञानियों ने सफलता अर्जित की है। भारत सरकार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत पौड़ी जनपद में किया गया प्रयोग सफल रहा। इस दौरान वैज्ञानिकों ने करीब दो दशक से पुराने व बंद पड़े 13 हैंडपंपों को पुनर्जीवित कर लिया। जल संकट से निपटने के लिए अनुसंधान जारी है। अप्रत्याशित परिणामों के बीच जल विज्ञानी अब धारों, नौलों के साथ बंद और सूख गए हैंड पंपों को पुनर्जीवित करने की दिशा में अनुसंधान करने लगे हैं। एमिटी इस्टियूट आफ ग्लोबल वार्मिंग एंड इकोलॉजिकल स्टडीज नोएडा और गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमाल...