Monday, April 20News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जल्द ही बदलेगी पिथौरागढ़ की प्रकाश व्यवस्था , स्वीकृत हुए इतने करोड़ पिथौरागढ़ नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था में जल्द बड़ा परिवर्तन होगा। शासन ने नगर के 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पिथौरागढ़ नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम समस्याएं हैं। नगर के 20 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें अलग-अलग स्थानों से ऑन-ऑफ की जाती हैं। कई बार समय पर लाइटें नहीं जल पाती, कई बार दिनभर जली ही रह जाती हैं। नए विकसित क्षेत्रों में विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें होती हैं। विद्युत पोलों की कमी के चलते घरों की छतों पर स्ट्रीट लाइटें टांगी गई हैं। इनमें कई बार करंट उतर जाता है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटों में खराबी आने पर सामने आती है। ...
उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वाइब्रेंट विलेज गुंजी में लहलहाने लगी सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी पिथौरागढ़ जिले के पहले वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सेब की फसल लहलहाने लगी है। तीन वर्ष पूर्व उद्यान विभाग ने ग्रामीणों को सेब के पौध उपलब्ध कराये थे। साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी गांव में उत्पादित होने वाला सेब स्वाद में विशेष है। उच्च हिमालय में स्थित गुंजी गांव में एक दशक पूर्व तक सेब का अच्छा खासा उत्पादन होता था, लेकिन बाजार में सस्ते हिमाचली सेब की आवक से ग्रामीणों ने सेब उत्पादन पर ध्यान कम कर दिया, जिससे गांव में सेब का उत्पादन बहुत कम रह गया। सीमित पेड़ों से ग्रामीण सिर्फ अपने लिये ही सेब का उत्पादन कर रहे थे। गुंजी गांव के सड़क से जुड़ जाने के बाद उद्यान विभाग ने गांव में सेब उत्पादन को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार की। इसके लिए उम्दा क्वालिटी के डेलीसस सेब के पौध हिमाचल ...
उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से शुरू होगा ऐतिहासिक गौचर मेला, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ गौचर के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय 71 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साढ़े ग्यारह बजे गौचर मेले में शिरकत करेंगे। मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत , पेयजल, साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाएं चाकचौंबध कर दिए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने गौचर मेला मैदान में पहुंचकर मेले के दौरान लगने वाली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला स्थल के विभिन्न जगहों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भीड़ नियंत्रण व कानून एंव शांति व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सा...
उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दीपावली पर पटाखों के कारण जगह-जगह लगी आग के कारण पूरी रात फायर ब्रिगेड की टीम दौड़ती रही। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक आग की 18 से अधिक घटनाएं हुईं, जहां फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर पाया गया। दीपावली की रात सबसे पहले सहस्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर पर आग लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद शमशेरगढ़ बालावाला में एक मकान पर आग लग गई, जहां फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर पर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर का काफी सामान जल गया। इसके बाद राजपुर रोड स्थित पैरामिड बार की लिफ्ट में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वहीं, बालावाला नत्थुवाला व जीएमएस रोड ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी तरफ आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून...
उत्तराखंड : आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

उत्तराखंड : आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज है गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट पर्व आज मनाया जाएगा। मंदिर व गोशाला में लोग गो पूजा कर उन्हें अन्न अर्पित कर संरक्षण का संकल्प लेंगे। मंदिरों व घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा होगी। भगवान कृष्ण को छप्पन व्यंजन का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की जाएगी। प्रतिपदा तिथि दो बजकर 36 मिनट तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त दो घंटे नौ मिनट रहेगा जो सुबह छह बजकर 43 मिनट से शुरू होगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा अथवा अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर दो बजकर 36 मिनट तक रहेगी। दीपावली के बाद यानी दूसरे दिन गोवर्धन (अन्नकूट) और गो पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन छप्पन प्रकार के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है। ज्योतिषाचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक इस दिन गो पूजा क...
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू, आज गणेश मंदिर के द्वार होंगे बंद

उत्तराखंड : शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू, आज गणेश मंदिर के द्वार होंगे बंद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू, आज गणेश मंदिर के द्वार होंगे बंद बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं आज 14 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। मंगलवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में स्थित भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंंद किए जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि गणेश मंदिर बंद होने के बाद 15 नवंबर को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे। इससे पूर्व आदिकेदारेश्वर भगवान को पके चावलों का भोग लगाया जाएगा। 16 को खड़क पुस्तकों को गर्भगृह में रखा जाएगा और इसी के साथ बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन छह माह के लिए बंद हो जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. ह...
उत्तराखंड : दीपावली की रात दर्दनाक हादसा टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी

उत्तराखंड : दीपावली की रात दर्दनाक हादसा टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दीपावली की रात दर्दनाक हादसा टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी दीपावली की रात हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे। नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश कर्मचारी दीपावली मनाने के लिए घर गए थे जबकि छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। इसमें से रामनगर के मालधनचौड़ निवासी रविन्द्र, कृष्ण कुमार और धारी निवासी रोहित पुरी टेंट हाउस के अंदर ही सो गए थे। बाकी तीन बाहर सोए हुए थे। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और स...
उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट

उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट राज्य स्थापना दिवस के दिन यानी नौ नवंबर की सुबह राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में 20 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। वारदात में बदमाशों ने जो अर्टिगा कार का उपयोग किया था वह जून में आगरा एक्सप्रेस-वे से लूटी गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस की एक टीम जांच के लिए आगरा भेज दी है। एसएसपी ने बताया कि रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती में घटना वाली रात पुलिस टीम ने जो आर्टिगा कार सेलाकुई क्षेत्र से बरामद की थी, वह कार दो बदमाशों ने जून में दिल्ली से आगरा के लिए बुक की थी। आगरा के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया। इस संबंध में 10 जून 2023 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। देहरादू...
उत्तराखंड : दीपावली की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर, ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर हुई थी दुर्घटना

उत्तराखंड : दीपावली की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर, ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर हुई थी दुर्घटना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दीपावली की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर, ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर हुई थी दुर्घटना ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग पर अखंड आश्रम के पास दीपावली यानी बीती रात दो स्कूटी की टक्कर में एक युवती और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल दो अन्य युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडेय ने बताया कि रविवार की देर रात ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार की दिशा में जा रही एक स्कूटी सामने से आ रहे अन्य स्कूटी से टकरा गई। दुर्घटना में आवास विकास कालोनी ऋषिकेश निवासी अंजलि (20 वर्ष) और काले की ढाल ऋषिकेश निवासी रितिक कश्यप (22 वर्ष) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...