Tuesday, April 21News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड : सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंची। भगवान बदरी विशाल के दरबार में राष्ट्रपति ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति के बद्रीनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति वहां पहुंची हैं।भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के साथ ही राष्ट्रपति ने वहां पर पूजा-अर्चना भी की। इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खास तोहफा भी दिया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहर...
उत्तराखंड : ऊंचाई वाले इलाकों में आज बदलेगा मौसम, बारिश से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठंड

उत्तराखंड : ऊंचाई वाले इलाकों में आज बदलेगा मौसम, बारिश से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठंड

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऊंचाई वाले इलाकों में आज बदलेगा मौसम, बारिश से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठंड प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल मौसम बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पर्वतीय इलाक़ों में बारिश होने से मैदानी इलाक़ों में ठंड बढ़ सकती है। पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दिवाली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर ...
उत्तराखंड : छात्रसंघ चुनाव में बजा एबीवीपी का डंका ,अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का 56 व एनएसयूआई का 32 पदों पर कब्जा

उत्तराखंड : छात्रसंघ चुनाव में बजा एबीवीपी का डंका ,अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का 56 व एनएसयूआई का 32 पदों पर कब्जा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : छात्रसंघ चुनाव में बजा एबीवीपी का डंका ,अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का 56 व एनएसयूआई का 32 पदों पर कब्जा प्रदेश के छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद ने फिर परचम लहराया है। परिषद ने छात्रसंघ अध्यक्ष के 56 और महासचिव के 46 पदों समेत 327 पदों पर जीत दर्ज की है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर 32, महासचिव पद पर 27 समेत 218 पदों पर जीत का दावा किया है। हालांकि परिषद को राज्य के बड़े महाविद्यालयों में से एक डीएवी पीजी कॉलेज में झटका लगा है। यहां अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने एबीवीपी के यशवंत पंवार को हराकर परिषद के पिछले 14 साल से लगातार जीत के विजय रथ को रोक दिया। कुछ मामलों को छोड़ कर अन्य सभी जगह चुनाव शांतिपूर्वक रहे। राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। देहरादून के डीएवी पीजी कालेज में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच टकराव हो...
उत्तराखंड : धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, जारी हुई अधिसूचना

उत्तराखंड : धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, जारी हुई अधिसूचना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, जारी हुई अधिसूचना प्रदेश सरकार ने उन सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प दे दिया है, जिनकी नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 से पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के तहत हुई है। ऐसे 6200 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने 15 फरवरी तक विकल्प मांगे हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने पिछले दिनों पुरानी पेंशन बहाली के लागू होने तक के विज्ञापनों के हिसाब से कर्मचारियों को लाभ देने का आदेश जारी किया था। इसके बाद धामी कैबिनेट ने भी ऐसे कर्मचारियों को लाभ देने का निर्णय लिया था, जिनकी नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 से पूर्व तक के विज्ञापनों के तहत हुई है। इन 6200 कर्मचारियों की भर्ती के विज्ञापन तो पहले जारी हो गए थे लेकिन नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 के बाद हुई थी। अब शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है...
उत्तराखंड : अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन

उत्तराखंड : अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वह, लगभग एक घंटे तक केदारनाथ धाम में रहीं। मंगलवार सुबह नौ बजे अभिनेत्री केदारनाथ स्थित हेलिपैड पर पहुंचीं। जहां पर बीकेटीसी व तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांंत उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक पूजा भी की। मंदिर से बाहर आने पर मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अनुपम सौंदर्य से अविभूत हैं। इस दौरान कार्यधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रदीप सेमवाल मौजूद थे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : एसटीएफ ने किया 28 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश

उत्तराखंड : एसटीएफ ने किया 28 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एसटीएफ ने किया 28 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और ठग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। एसटीएफ ने गिरोह के एक सदस्य को कुछ दिन पहले लुधियाना से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अब दूसरे ठग को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के विरुद्ध राजस्थान में छह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि 20 राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। एसएसपी (एसटीएफ) अज्ञात व्यक्ति ने सन्नी को प्रतिदिन तीन से आठ हजार रुपये कमाने का झांसा देकर पार्ट टाइम नौकरी का प्रलोभन दिया। इसके बाद उसने वाट्सएप नंबर पर दो लिंक भेजकर सन्नी से टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाया और फिर उसे अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। आयुष अग...
उत्तराखंड : प्रदेश में चल रहे हैं अवैध मदरसे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा सीएम धामी सख्त

उत्तराखंड : प्रदेश में चल रहे हैं अवैध मदरसे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा सीएम धामी सख्त

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में चल रहे हैं अवैध मदरसे, रिपोर्ट में हुआ खुलासा सीएम धामी सख्त जिला मुख्यालय के समीपवर्ती वीरभट्ट मे अवैध तरीके से संचालित मदरसे में बच्चों के उत्पीड़न व शोषण के बाद प्रदेश में मदरसों के सर्वेक्षण की चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में साफ है कि नैनीताल जिले में मदरसा सिराजुल उलूम नूरिया मोहम्मद गुलर घट्टी रामनगर ही एक मात्र उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद देहरादून से पंजीकृत हैं। अन्य नैनीताल, हल्द्वानी में संचालित मदरसे शिक्षा परिषद से संबद्ध नहीं हैं, साफ है कि अवैध रूप से चल रहे हैं। यह भी तथ्य आया है कि मदरसों में पूरे प्रदेश में करीब आठ सौ गैर मुस्लिम बच्चे पढ़ रहे हैं। दावा है कि गैर मुस्लिम बच्चे अभिभावकों की इच्छा से पढ़ रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में मदरसों का सर्वेक्षण कराया गया था। मदरसा शिक्षा परिषद की रिपोर्ट के अनुसा...
उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर

उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर दीपावली में बस चंद दिन बचे हैं। हिंदुओं के इस पवित्र त्यौहार के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। ये तो सब जानते हैं कि दीपावली के दिन पटाखों से जलने आदि के काफी मामले आते हैं। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन ने आपात सेवाएं दुरुस्त रखने का दावा किया है। राजकीय मेला अस्पताल में बर्न वार्ड तो नहीं है, लेकिन पटाखों से मामूली जले मरीजों को इमरजेंसी में हरसंभव उपचार दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं आन काल विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपस्थित होंगे। प्रकाश पर्व दीपावली पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी होती है। हर साल सरकारी और निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में पटाखों से जले काफी मरीज पहुंचते हैं। सरकारी अस्पतालों में बर्न वार्ड न होने के चलते गंभीर मरीज रेफर किए जाते हैं। मामूली जले मरीजों को अस्पताल...
उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया देहरादून के डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर लात घूसे चले। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश दे रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आईकार्ड पकड़े हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात कही है। डीएवी पीजी कॉलेज में आठ बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कॉलेज के 4709 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य वीसी पांडेय ने बताया, कॉलेज में छह बूथ बनाए गए हैं। 1708 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। एमकेपी की ...
उत्तराखंड : मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योगा

उत्तराखंड : मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज मंगलवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने बीच किनारे योगा और सूर्य नमस्कार किया। वहीं, वहां वॉक के लिए आए लोगों से मुलाकात भी की। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विजन को साकार करने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या में योगा को शामिल करना चाहिए। वहीं, उन्होंने मुंबईवासियों को प्रदेश के पर्यटन को लेकर जानकारी और उन्हें भ्रमण का सुझाव दिया। बता दें कि सीएम धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोड शो के लिए गए हैं। सोमवार को हुए रोड शो में 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए। अब तक देश दुनिया में हुए रोड शो में 1,24,200 करोड़ से अधिक के निवेश के करार हो चुके ...