Tuesday, April 21News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : राष्टपति शहर में, सुरक्षा में थी पुलिस, रिलायंस ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में डकैती

उत्तराखंड : राष्टपति शहर में, सुरक्षा में थी पुलिस, रिलायंस ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में डकैती

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राष्टपति शहर में, सुरक्षा में थी पुलिस, रिलायंस ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में डकैती देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्ल...
उत्तराखंड : रुक नहीं रहा देहरादून मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का पलायन, एक के बाद एक इस्तीफे

उत्तराखंड : रुक नहीं रहा देहरादून मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का पलायन, एक के बाद एक इस्तीफे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रुक नहीं रहा देहरादून मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का पलायन, एक के बाद एक इस्तीफे देहरादून मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों का पलायन नहीं रुक रहा है। ज्यादा वेतन की आस में एक के बाद एक कई चिकित्सक नौकरी छोड़ रहे हैं। अब मनोरोग विभाग के प्रमुख डा. जेएस राणा ने इस्तीफा दे दिया है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूदा वेतनमान पर काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। यही प्रमुख कारण है कि रेडियोलाजिस्ट आदि के पद लंबे वक्त से खाली चल रहे हैं। वहीं, जो चिकित्सक काम कर भी रहे हैं, वह बेहतर विकल्प मिलते ही तुरंत नौकरी छोड़ देते हैं। इसी क्रम में अब मनोरोग विभाग के प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, ब्लड बैंक से डा. मिनाली राजा, प्लास्टिक सर्जरी से डा. शिरी...
उत्तराखंड : 23 नवंबर से शुरू होने जा रही है हरिद्वार में ‘भारत संकल्प यात्रा’, पूरी हुई तैयारियां

उत्तराखंड : 23 नवंबर से शुरू होने जा रही है हरिद्वार में ‘भारत संकल्प यात्रा’, पूरी हुई तैयारियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 23 नवंबर से शुरू होने जा रही है हरिद्वार में 'भारत संकल्प यात्रा', पूरी हुई तैयारियां मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन रोशनादबाद के सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीडीओ प्रतीक जैन ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रमुख जन-लाभार्थी योजनाओं का लाभ लक्षित पात्रों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में आगामी 23 नवम्बर से 26 जनवरी, 2024 तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के सफल संचालन के लिए निचले स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा। जागरूकता के लिए शहरी योजनाएं जैसे पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना, पीएम मुद्...
उत्तराखंड : राष्ट्रपति मुर्मू आज मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : राष्ट्रपति मुर्मू आज मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राष्ट्रपति मुर्मू आज मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किए गए हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी सबसे पहले देहरादून स्थित कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इसके बाद पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में शामिल होंगे। गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट...
उत्तराखंड : मुनस्यारी में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन , पर्यटक हुए खुश

उत्तराखंड : मुनस्यारी में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन , पर्यटक हुए खुश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुनस्यारी में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन , पर्यटक हुए खुश उत्तराखंड में एक बेहद सुंदर जगह है, जिसका नाम है मुनस्यारी। मुनस्यारी की खूबसूरती देखने दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। इन दिनों यहां बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। सीमांत तहसील मुनस्यारी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तहसील क्षेत्र में भारी वर्षा, ओलावृष्टि के साथ तहसील मुख्यालय के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में ओलावृष्टि और हिमपात से तापमान में भारी गिरावट आ गई है, लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। तहसील मुख्यालय में मौसम सुबह साफ रहा। पूर्वाह्न 11 बजे से आसमान में बादल घिरने शुरू हुए और थोड़ी ही देर में ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। मुनस्यारी में दिनभर वर्षा का क्रम जारी रहा। मुख्यालय के नजदीकी खलियाटाप में हिमपात हुआ। हिमपात से तहसील मुख्यालय में ठं...
उत्तराखंड : राज्य में पेड़ों पर बेरहमी से चल रही आरी, हर साल औसतन 1076 मामले

उत्तराखंड : राज्य में पेड़ों पर बेरहमी से चल रही आरी, हर साल औसतन 1076 मामले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राज्य में पेड़ों पर बेरहमी से चल रही आरी, हर साल औसतन 1076 मामले पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील 71.05 प्रतिशत वन भूभाग वाले उत्तराखंड के जंगलों में हरे पेड़ों पर आरी चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विभाग से मिली जानकारी इसकी तस्दीक करती है। इसके मुताबिक वर्ष 2010-11 से वर्ष 2019-20 तक की अवधि में पेड़ों के अवैध कटान के 10762 मामले दर्ज किए गए। इस दृष्टि से देखें तो हर साल औसतन 1076 मामले आ रहे हैं। इस परिदृश्य के बीच विभाग की कार्यशैली भी प्रश्नों के घेरे में है। 'जंगल में मोर नाचा किसने देखा, वनों के अवैध कटान के सामने आ रहे प्रकरणों को देखते हुए वन विभाग पर यह कहावत एकदम सटीक बैठती है। आरक्षित व संरक्षित वन क्षेत्रों में घुसकर वन माफिया निरंतर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहा है, लेकिन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग पाती। राज्य...
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड

उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड यह पहला अवसर है जब चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का हुजूम उमड़ा है। 2023 की चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा नौ लाख के पार पहुंच गया है, जबकि यमुनोत्री धाम में 7.33 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे, जिसके बाद चारधाम यात्रा...
उत्तराखंड : छह करोड़ की लागत से बने विघुत सब स्टेशन की खामियां हो रहीं दूर, जल्द मिलेगी राहत

उत्तराखंड : छह करोड़ की लागत से बने विघुत सब स्टेशन की खामियां हो रहीं दूर, जल्द मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : छह करोड़ की लागत से बने विघुत सब स्टेशन की खामियां हो रहीं दूर, जल्द मिलेगी राहत उत्तराखंड में लगातार सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। अब अल्मोड़ा में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती पांडेखोला में छह करोड़ की लागत से बने विद्युत सब स्टेशन की तकनीकी खामियां दूर करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह सब स्टेशन पिछले साल नवंबर माह में तैयार हुआ था। कुछ दिन संचालित होने के बाद इसमें तकनीकी खराबी आने से इस सब स्टेशन ने कार्य करना बंद कर दिया। बिजली के बढ़ते लोड को कम करने के लिए केंद्र सरकार की आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत पांडेखोला में 10 एमबीए क्षमता बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य पिछले साल नवंबर माह में पूरा हुआ। इस सब स्टेशन को शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद इसके पैनलों में तकनीकी खराबी आ गई...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान, प्रदेश में अब होगी बड़ी फिल्मो की शूटिंग आएंगे ये बड़े कलाकार

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान, प्रदेश में अब होगी बड़ी फिल्मो की शूटिंग आएंगे ये बड़े कलाकार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान, प्रदेश में अब होगी बड़ी फिल्मो की शूटिंग आएंगे ये बड़े कलाकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के क्रम में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्देशक व कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर खुद सीएम धामी ने फिल्मों के लिए उत्तराखंड को बेहतर बताया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल व फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखंड में हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े अभिनेता जितेंद्र समेत अन्य कलाकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार...
उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार

उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में तीन घंटे से अधिक समय तक सुनवाई चली। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा है। उत्तराखंड के पूर्व महाधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता यूके उनियाल के मुताबिक दीपावली के बाद इस पर फैसला आ सकता है। उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती का मामला पिछले काफी समय से सुप्रीम कोर्ट में है। यही वजह है कि राज्य में शिक्षकों के विभिन्न खाली पदों पर भर्ती लटकी हुई है। मामला एनआईओएस से डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल करने से जुड़ा है। दरअसल शासन ने 15 नवंबर 2021 को एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग में 2600 पदों के लिए चल रही शिक्षक भर्ती में शामिल होने का आदेश किया था। सरकार ने इस आदेश को...