Tuesday, April 21News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव

उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक संसद में पारित होने के बाद अब उत्तराखंड में भी राज्य सरकार महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में राज्य महिला आयोग की ओर से तैयार किए गए उत्तराखंड राज्य महिला नीति के ड्राफ्ट को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। उच्च स्तर पर विभागों के साथ बैठकों का क्रम पूरा होने के बाद अब जल्द ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के स्तर पर बैठक होगी। इस बैठक में ही नीति के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर इसका प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही राज्याधीन सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की थी...
उत्तराखंड : आज से तीन दिन तक बाबा केदार की शरण में राहुल गांधी, सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति को लेकर सरगर्मियां तेज

उत्तराखंड : आज से तीन दिन तक बाबा केदार की शरण में राहुल गांधी, सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति को लेकर सरगर्मियां तेज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से तीन दिन तक बाबा केदार की शरण में राहुल गांधी, सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति को लेकर सरगर्मियां तेज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच रविवार को बाबा केदार की शरण में पहुंच रहे हैं। चुनाव प्रचार चरम पर है, तब राहुल की तीन दिवसीय केदारनाथ धाम की निजी आध्यात्मिक यात्रा के राजनीतिक निहितार्थ भी हैं। राहुल गांधी के इस दौरे को सॉफ्ट हिंदुत्व की कांग्रेस की रणनीति से जोड़ा जा ही रहा है, साथ में चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के आक्रामक प्रचार के सामने राहुल की जवाबी राजनीति के रूप में देखा जा रहा है। बाबा केदार से गहरा जुड़ाव रखने वाले मोदी प्रतीकों की राजनीति के महारथी के रूप में कांग्रेस की कठिनाई बढ़ाते रहे हैं। राहुल गांधी केदारनाथ धाम की तीन दिनी यात्रा के क्रम में दिल्ली से हवाई सेवा...
उत्तराखंड : परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

उत्तराखंड : परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार सज गया है। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार रात दस बजे तक रहेगा। उनके दून आने से लोगों में खासा उत्साह है।दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया गया है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। उनके कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल बनाया गया। कार्यक्रम संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में काफी बड़ी संख्या पहुंचने की उम्मीद के चलते दस एंट्री गेट बनाए गए हैं। इसमें एक ग...
उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, नौ नवंबर को मिलेगा भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज

उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, नौ नवंबर को मिलेगा भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, नौ नवंबर को मिलेगा भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज उत्तराखंड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नौ नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन पर राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा। आईओए ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा, ध्वज प्राप्त करने के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य के साथ ही विभाग की पूरी टीम गोवा जाएगी, जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने शासन को लिखे पत्र में कहा, राष्ट्रीय खेलों के अगले मेजबान होने के नाते उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज दिया जाएगा। कहा, ध्वज प्राप्त करने के लिए गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर प्रतिनिधि को भेजा जाए। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राज...
उत्तराखंड : नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की पड़ी ठंड

उत्तराखंड : नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की पड़ी ठंड

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की पड़ी ठंड चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है। मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब चमोली के नीती घाटी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं ...
उत्तराखंड : आधी रात को भूकंप से सहमा कुमाऊं, सहमे लोग

उत्तराखंड : आधी रात को भूकंप से सहमा कुमाऊं, सहमे लोग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आधी रात को भूकंप से सहमा कुमाऊं, सहमे लोग भूकंप के तीव्र झटके से शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे पूरे कुमाऊं के लोग सहम गए। उधम सिंह नगर व हल्द्वानी में तो लोग घरों से बाहर निकल गए। इस बीच कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया की भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 रही। मुख्य केंद्र नेपाल रहा। उन्होंने बताया कि हल्के झटके आते रहने से बड़े भूकंप की आशंका कम रहती है। लेकिन नेपाल में लगातार आ रहा भूकंप पूरे कुमाऊं को सतर्क करने वाला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तो घरों में रखे सामान तक हिलने लगे। छत पर लगे पंखों में भी तीव्र कंपन दिखी। देर रात भूकंप के बाद अधिकतर लोग सड़कों पर ही नजर आए। सभी को यही आशंका सता रही थी कि कहीं फिर भूकंप न आ जाये। इस बीच दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में रहने वाले स्वजन से भी फो...
उत्तराखंड : राज्यपाल ने किए धारी देवी के दर्शन, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे

उत्तराखंड : राज्यपाल ने किए धारी देवी के दर्शन, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राज्यपाल ने किए धारी देवी के दर्शन, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। कुछ देर यहां गेस्ट हाउस में रुकने के बाद राज्यपाल धारी देवी के दर्शन करने पहुंचे। एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह आज शनिवार को आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। एनआईटी के कुलसचिव डाॅ. धमेंद्र त्रिपाठी ने बताया समारोह में एक डायरेक्टर्स गोल्ड, बीटेक में पांच, एमटेक में चार छात्रों को गोल्ड मेड...
उत्तराखंड : अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण, सीएम धामी हुए सख्त , अब चला बुलडोजर

उत्तराखंड : अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण, सीएम धामी हुए सख्त , अब चला बुलडोजर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अवैध मदरसे में बच्चों का हो रहा था शोषण, सीएम धामी हुए सख्त , अब चला बुलडोजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्ती का असर नैनीताल में दिखा। जिला प्रशासन ने ज्योलीकोट के वीरभट्टी स्थित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में करीब छह घंटे में मस्जिद की आड़ में 266.05 वर्ग मीटर भूमि पर बना मदरसा ध्वस्त कर दिया गया। मदरसे में रह रहे बच्चों के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप में संचालक पिता-पुत्र पर प्राथमिकी भी दर्ज है। मुख्यमंत्री ने इस मदरसे में बच्चों के उत्पीड़न के बाद पूरे प्रदेश में मदरसों की जांच के आदेश गृह विभाग को दिए थे। जिलाधिकारी वंदना को वीरभट्टी क्षेत्र में अंजुमन इकरा नाम से 2010 से संचालित हो रहे मदरसे में बच्चों उत्पीड़न की शिकायत मिली थी। इस पर आठ अक्टूबर को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा...
उत्तराखंड : हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह

उत्तराखंड : हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे। अब रितु बाहरी जल्द ही पदभार संभाल सकती हैं। जस्टिस जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रही हैं। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की दूसरी न्यायाधीश होंगी। उन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पं...
उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम के बजाए अब परेड ग्राउंड में लगेगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। पहले दरबार महाराणा प्रताप स्टेडियम में लगाने की योजना थी, लेकिन आगुंतकों व अनुयायियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना के चलते कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। महाराणा प्रताप स्टेडियम में जगह कम पड़ने के चलते अचानक कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। ऐसे में पुलिस के सामने व्यवस्था बनाने में दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। परेड ग्राउंड के आसपास इतनी अधिक संख्या में वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पुलिस इन वाहनों को कहां पार्क करेगी यह सबसे बड़ी चुनौती है...