Tuesday, April 21News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ दर्शन करने आएंगी , हो रही ये खास तैयारियां

उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ दर्शन करने आएंगी , हो रही ये खास तैयारियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ दर्शन करने आएंगी , हो रही ये खास तैयारियां उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए लगातार आम जनता से लेकर प्रमुख चेहरे पहुंच रहे हैं। उद्योगपति से लेकर फिल्मी हस्तियां और राजनीति के अहम चेहरे अब तक दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसी कड़ी में अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बद्रीनाथ के दौरे पर आ रही हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवम्बर 2023 को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ में आवागमन रूट एवं मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएं। हेलीपैड से...
उत्तराखंड : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

उत्तराखंड : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 94 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। जल्द ही मुंबई में भी रोड शो कर निवेशकों के साथ राज्य में निवेश के लिए एमओयू किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लौटने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा, निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई, अबूधाबी के साथ चेन्नई, बंगलुरू, अहमदाबाद में रोड शो कर उद्योग समूहों के साथ बैठक की गई। आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुके हैं। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और आतिथ्य क्षेत्र में निवेशकों से करार किए ...
उत्तराखंड : यूपी में गन्ने के दाम घोषित होते ही किसानों की जगी उम्मीद, सरकार से है ये मांग

उत्तराखंड : यूपी में गन्ने के दाम घोषित होते ही किसानों की जगी उम्मीद, सरकार से है ये मांग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : यूपी में गन्ने के दाम घोषित होते ही किसानों की जगी उम्मीद, सरकार से है ये मांग   उत्तर प्रदेश में गन्ने का दाम घोषित होते ही उत्तराखंड के किसानों को भी जल्द गन्ना मूल्य घोषित होने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश में इस बार गन्ने के दाम में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 1 लाख 10 हजार गन्ना किसान है। जो कि इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी, लक्सर एवं ज्वालापुर गन्ना समिति के माध्यम से लक्सर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी एवं देहरादून जनपद की डोईवाला चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। पिछले साल भी हरिद्वार जिले के किसानों ने चीनी मिलों को पौने तीन करोड़ क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की थी। पिछले साल सरकार की ओर से गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जिसकी वजह से पूरे साल किसान सरकार को घेरने में लगे रहे। उत्तराखंड सरकार का तर्क था कि इस बार उ...
उत्तराखंड : आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण

उत्तराखंड : आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे। अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण उत्तराखंड में जल्द ही दो नगर पंचायतें बनेंगी। इसके अलावा नगर पालिका मुनिकीरेती का उच्चीकरण होगा। धामी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के बाशिंदों को अब शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायत नाला, ग्राम पंचायत भैंसारी और ग्राम पंचायत गुप्तकाशी को मिलाकर नगर पंचायत गुप्तकाशी बनेगा। इससे 5324 की आबादी को लाभ मिलेगा। 359.527 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इसी प्रकार, नगर पंचायत कैंप्टी-कैंप्टीफॉल में सिया कैंप्टी, कांडी बंग्लो की और धारगांव शामिल होंगे, जिनकी कुल 5200 की आबादी को लाभ मिलेगा। 392.766 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इनके नगर पंचायत बनने से यहां के निवासियों को पथ प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़क, सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की सुविधा ...
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक

उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव को प्रवर समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। इसे सकारात्मक बताया जा रहा है। अब तीन नवंबर को आखिरी बैठक होगी। जिसके बाद प्रवर समिति विस अध्यक्ष को ड्राफ्ट सौंप देगी। मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक भुवन चंद कापड़ी शामिल हुए। बैठक के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को अंतिम बैठक होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इसका ड्राफ्ट सौंपा जाएगा। बैठक में...
उत्तराखंड : वन विभाग कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये

उत्तराखंड : वन विभाग कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वन विभाग कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये वन विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग की ओर से कर्मचारियों के भविष्य निधि की करीब 43 लाख रुपये की रकम डकार ली गई है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वन विभाग व उसकी आउटसोर्स कंपनी को नोटिस भेजा है। इसके अलावा दो और बड़ी कंपनियों ने भी सैकड़ों कर्मचारियों के पीएफ के करोड़ों रुपये का गबन कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया, उज्जवल लेबर कांट्रैक्टर कंपनी ने वन विभाग को आउससोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराए थे। उपलब्ध कराए करीब 350 कर्मचारियों का पीएफ का अंशदान साल 2011 के फरवरी महीने से इस साल 2021 के अप्रैल महीने तक जमा नहीं किया गया है। कहा, कर्मचारी के पीएफ का अंशदान जम...
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान तुंगनाथ के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा

उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान तुंगनाथ के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान तुंगनाथ के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किये। श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि पहली बार तुंगनाथ जी में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं। कपाट बंद होने के अवसर पर आज प्रातः: ब्रह्म मुहूर्त में श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुल गये थे इसके बाद प्रात: कालीन पूजा-अर्चना तथा दर्शन शुरू हो गये। तत्पश्चात दस बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो गई तथा बाबा तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को स्थानीय फूलों भस्म आदि से ढ़क कर समाधि रूप दे दिया गया। इसके बाद ठीक ग्यारह बजे पूर्वाह्न श्री तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिये...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान , उत्तराखंड में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान , उत्तराखंड में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान , उत्तराखंड में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून उत्तराखंड महोत्सव का मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जन्मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज पूरे देश में नाम है। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी उत्तराखंड में जन्मीं और उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रही हैं। जबसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की यात्रा करके नया इतिहास रचा है। उत्तराखंड में 3,500 एकड़ पहाड़ पर अतिक्रमण हटाया है तो मतांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा। उत्तराखंड में नकल अध्यादेश लाकर परीक्षा को पारदर्...
उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर प्रदेश के करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अगले साल एक अप्रैल से बिजली बिल के साथ एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा देना होगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस रकम को 12 बराबर किश्तों में जमा कराने की सुविधा दे दी है। दरअसल, यूपीसीएल के बिजली उपभोक्ताओं पर एडिशनल सिक्योरिटी के 458.37 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली बिल के साथ एकमुश्त राशि जमा कराने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इसके लिए यूपीसीएल ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर किश्त का विकल्प मांगा था। आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला, सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने इस रकम को 12 किश्तों में जमा कराने का विकल्प दे दिया है। उपभोक्ता अगले साल एक अप्रैल से एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा जमा करा सकेंगे। यह रकम बिल में जुड़कर आएगी, जिसका अलग से कॉलम भी देना होगा...