Wednesday, April 15News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका चिन्यालीसौर परिसर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीड बैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकसित भारत का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब हर व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में जुडे। शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिसर शिविर में भारत सरकार की विभिन्न केंद्र पोषित योजनाओं पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना आयुष्मान योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मुद्रा लोन, जनधन योजना, जीवन ज्योत...
उत्तराखंड : नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत

उत्तराखंड : नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत संभागीय परिवहन कार्यालय देहरादून ने वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वाले चालकों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को शहरभर में अभियान चलाया। इस दौरान 86 वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ शैलेश तिवारी के मुताबिक, सीएम हेल्पलाइन, समाचार पत्रों एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से कार्यालय को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कई वाहन स्वामी वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट एवं व्यावसायिक वाहनों में पीली नंबर प्लेट की जगह सफेद नंबर प्लेट लगाकर संचालन कर रहे हैं, जो कि मोटरयान नियमों का उल्लंघन है। इन शिकायतों के क्रम आरटीओ ने शहर में चेकिंग के लिए चार टीमों को सड़कों पर उतारा। राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, सहारनपुर रोड, चकराता रोड एवं हरिद्वार रोड पर वाहनो...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास खंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास के लिए विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाए जाने और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग के लिए यथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम यूथ एज़ जॉब क्रिएटर रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है। हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 3900 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत...
उत्तराखंड : तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म

उत्तराखंड : तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फ...
उत्तराखंड : आज पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखंड : आज पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। जिला-प्रशासन की तरफ से शिलान्यास समारोह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने व...
उत्तराखंड : ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर, दिया शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण

उत्तराखंड : ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर, दिया शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर, दिया शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण सप्त दिवसीय शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत आगामी 27 दिसंबर से होगी। यह ऐतिहासिक शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा ज्योतिष्पीठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के पावन सान्निध्य में हो रही है। यात्रा के आमंत्रण के लिए ज्योतिर्मठ का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलकर यात्रा का आमंत्रण पत्र दिया गया। आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा ढाई हजार वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिष्पीठ पीठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शीतकालीन पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब ज्योतिष्पीठ के आचार्य द्वारा उत्तराखंड स्थित चार धामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा की जा रही है। म...
उत्तराखंड: 4000 अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय , शिक्षा मंत्री ने विभाग से मांगा प्रस्ताव

उत्तराखंड: 4000 अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय , शिक्षा मंत्री ने विभाग से मांगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: 4000 अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय , शिक्षा मंत्री ने विभाग से मांगा प्रस्ताव नए साल में प्रदेश के 4000 अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें मानदेय वृद्धि का तोहफा मिलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, मानदेय वृद्धि के लिए विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए वित्त और कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा। प्रदेश के विभिन्न दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में अतिथि शिक्षक वर्ष 2015 से कार्यरत हैं। शुरूआत में इन्हें प्रतिवादन के हिसाब से मानदेय दिया गया। जिसे विभिन्न वर्षों में बढ़ाया गया है। वर्ष 2018 में इनका मानदेय बढ़ाकर 15000 हजार रुपये किया गया, जबकि वर्ष 2020-21 में इसे 25000 रुपये किया गया। अतिथि शिक्षक इसके बाद से उनके सुरक्षित भविष्य के लिए नीति बनाए जाने एवं उनका मानदेय बढ़ाए जाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं। सूत्रों के मु...
उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वादा सभी नर्सिंग अधिकारियों को 15 तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वादा सभी नर्सिंग अधिकारियों को 15 तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वादा सभी नर्सिंग अधिकारियों को 15 तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही 1376 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 1376 नर्सिंग अधिकारियों को हर जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में नियुक्ति पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। आठ जनवरी को टिहरी व उत्तरकाशी, नौ को रुद्रप्रयाग व चमोली, 10 को पौड़ी, 11, 12, 13 को कुमाऊं और 14 व 15 जनवरी को हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर में सभी चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसी माह चयनित लैब टेक्नीशियन को भी मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र प्रदान कर...
उत्तराखंड : उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड : उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट सीबीआई ने राजपुर में जमीनों पर कब्जा करने के मामले में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 21 दिसंबर 2023 को सीबीआई ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चार्जशीट संजय सिंह चौधरी की तहरीर पर दर्ज दो मुकदमों में दाखिल की गई है। दोनों चार्जशीट में गिरफ्तार पांच आरोपियों सुधीर विंडलास, उनके मैनेजर रवि दयाल व कर्मचारी योगेश त्यागी, राजू रावत, महावीर और पांच अन्य लोग मौजूद हैं। विदित है कि वर्ष 2022 में संजय सिंह चौधरी ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि सुधीर विंडलास ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जोहड़ी गांव स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। बताया कि शिकायतकर्ता व उनके परिजनों की जगह अपने स्टाफ को खड़ा कर रजिस्ट्री करवाई। आरोप लगाया कि न्यायालय में झू...
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक , आदेश जारी

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक , आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक , आदेश जारी उत्तराखंड में कृषि और औद्यानिकी के लिए जिलाधिकारी की अनुमति से जमीन खरीदने पर सरकार ने नए साल से रोक लगाने फैसला लिया था। इस संबंध में आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले धामी सरकार जमीन खरीदने वालों की पृष्ठभूमि की जांच का फैसला भी ले चुकी है। वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के लिए नया भू-कानून तैयार करने के लिए प्रारूप समिति गठित की गई है, इसलिए प्रदेश हित व जनहित में यह निर्णय लिया गया कि भू-कानून समिति की आख्या प्रस्तुत करने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी राज्य से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में निर्णय नहीं लेंगे। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कृषि भूमि खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। लगातार य...