Monday, February 10News That Matters

जेलेंस्की बोले- पुतिन को नहीं रोका तो मिट जाएगा यूरोप | रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले किए तेज |

जेलेंस्की बोले- पुतिन को नहीं रोका तो मिट जाएगा यूरोप | रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले किए तेज |

यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि जाइटोमीर शहर में रूसी बम अटैक में उसके 47 नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इसे क्लस्टर बम से किया हमला बताया है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से रूस को रोकने में मदद करने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा, ‘अगर रूस को नहीं रोका गया, तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा।’
यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक-ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। वहीं फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के इस फैसले से लाखों लोगों को भरोसेमंद जानकारी नहीं मिल सकेगी।
यूक्रेन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी ऐंबैस्डर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है और वहां रूस की कोई दखलअंदाजी नहीं है।
इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कीव के बाहर रूसी सैनिकों पर हमले कर उसे कमजोर कर दिया है। यूक्रेन को हथियार भेजने के सवाल पर पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के पास पहले ही पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।

उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *