Thursday, March 5News That Matters

Day: August 30, 2023

चंपावत में सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणाएं, जिले की होगी कायाकल्प…

चंपावत में सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणाएं, जिले की होगी कायाकल्प…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 30 अगस्त को चंपावत दौरे पर है। इस दौरान सीएम धामी ने अपनी पत्नी सहित बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर  सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।  साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने...
1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा बड़ा असर, जानें…

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा बड़ा असर, जानें…

उत्तराखण्ड
अगस्त का महीना बस समाप्त हो रहा है। हर माह में होने वाले बदलाव के साथ ही सितंबर महीने में भी कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी जानकारी सभी के लिए जरूरी है। सितंबर का महीना बीतते-बीतते कई जरूरी काम निपटाने जरूरी हैं नहीं तो आप की परेशान बढ़ सकती है।  उनमें सबसे जरूरी काम है 30 सितंबर तक 2000 रुपये के बचे नोटों को बदलने का। आइए जानते हैं सितंबर महीने में होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में। इतना सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर केंद्रीय कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अलावे यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम के लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ होगा। सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान अगस्त में ही कर दिया है। ऐसे में सितंबर में जब आप सिलें...
नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला यहां से हुआ गिरफ्तार…

नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला यहां से हुआ गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के नैनीताल में जगह-जगह बम ब्लास्ट की धमकी मिली। ब्लास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन की होना बताया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मामले में एसटीएफ ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले को एसटीएफ ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर द्वारा We will blast bomb in different parts of nainital with in 24 hours all the bombs will blast एवं Hizbul Mujahideen takes the responsibility दो धमकी भरे संदेश प्राप्त हुआ, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बम बिस्फोट से मानव जीवन को क्षति पहुँचाने सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना तल्लीताल जनपद नैन...
ऋषिकेश में बन रहा खास बजरंग सेतु, इस कांच के पुल की जानें खासियत…

ऋषिकेश में बन रहा खास बजरंग सेतु, इस कांच के पुल की जानें खासियत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब आपको कांच का पुल देखने को मिलेगा। आप इस करोड़ों की लागत से बन रहे पुल पर चलने के रोमांच को महसूस कर सकेंगे। जी हां लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश में बजरंग सेतु का निर्माण करा रहा है, जो लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प बनेगा। ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प बजरंग सेतु का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 तक बजरंग सेतु बनकर तैयार हो जायेगा।  ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के निकट 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाले बजरंग सेतु के निर्माण की शुरूआत 5 जनवरी 2022 को हुई थी। पुल का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बजरंग सेतु ऋषिकेश क्षेत्र का एक नायाब पुल होगा। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पुल के दोनों ओर कांच के फुटपाथ होंगे। दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ 65 एमएम मोटे कांच से बनाए जाएंगे। कांच की फुटपाथ वाला यह उत्तर भारत का पहला पुल होगा। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी चलेंगे। ज...
DIMS काॅलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप…

DIMS काॅलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप…

उत्तराखण्ड
देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने विकासनगर के नामी DIMS काॅलेज पर छापा मारा है। कॉलेज परिसर में विजिलेंस खंगाल रही दस्तावेज खंगाल रही है। ये कॉलेज पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे का बताया जा रहा है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शंकरपुर में हरक सिंह रावत के बेटे का मेडिकल कॉलेज है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने ये कार्रवाई पाखरो रेंज घोटाले को लेकर की है। मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। मौके पर विजिलेंस टीम स्थानीय पुलिस के साथ जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत तक पहली बार विजिलेंस जांच की आंच पहुंची है। जिससे अब राजनीतिक गलियारों में भी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है। गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज के 106 हेक्टेयर वन ...
व्हाटसऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी, खास फीचर के साथ नया व्हाट्सएप एप्लिकेशन लॉन्च…

व्हाटसऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी, खास फीचर के साथ नया व्हाट्सएप एप्लिकेशन लॉन्च…

उत्तराखण्ड
व्हाटसऐप यूजर्स  के लिए खुशखबरी है। मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मैक यूजर्स के लिए खास फीचर के साथ नया व्हाट्सएप एप्लिकेशन लॉन्च किया है, आइए जानतै है इस ऐप और फीचर के बारे में बताया जा रहा है कि मैक उपयोगकर्ताओं के लिए परिचित होने के लिए ऐप को फिर से डिज़ाइन किया गया है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर व्हाट्सएप का उपयोग करते समय उपयोगकर्ताओं को तेजी से काम करने में मदद मिलेगी। वे अब आसानी से चैट में खींचकर और छोड़ कर फ़ाइलें साझा कर सकते हैं और चैट इतिहास का अधिक हिस्सा देख सकते हैं। किसी भी डिवाइस पर व्हाट्सएप का उपयोग करते समय, मैक के लिए व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सभी डिवाइसों पर व्यक्तिगत संदेशों और कॉल को निजी रखता है। जो वीडियो कॉल पर आठ लोगों और ऑडियो कॉल पर 32 लोगों से जुड़ेगा। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ऐसा ही विंडोज डेस्कटॉप यूजर्स के लिए पेश किया था। “...
उत्तराखंडः डा विजय कुमार जोगदण्डे को शासन ने सौंपी जिम्मेदारी…

उत्तराखंडः डा विजय कुमार जोगदण्डे को शासन ने सौंपी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने अपर सचिव आयुष डा विजय कुमार जोगदण्डे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि अपर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखण्ड शासन डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे को अग्रिम आदेशों तक के लिए निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखण्ड का प्रभार प्रदान किया गया है। आदेश में आगे लिखा है कि डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे को निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखण्ड के पद के अतिरिक्त प्रभार हेतु पृथक से कोई वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।...
उत्तराखंड : अन्नकूट मेले के लिए 15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

उत्तराखंड : अन्नकूट मेले के लिए 15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अन्नकूट मेले के लिए 15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु रक्षाबंधन के पावन पर्व पर केदारनाथ में परंपरानुसार भतूज(अन्नकूट) मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। मंगलवार आधी रात से केदारनाथ में मेला शुरू होगा। इस दौरान पूरी रात श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर श्रृंगार करेंगे। बुधवार सुबह स्वयंभू लिंग से श्रृंगार सामग्री उतारकर मंदाकिनी नदी में प्रवाहित की जाएगी। मेले के अवसर पर भगवान के स्वयंभू लिंग को नए धान के चावलों के पके भोग के लेप और मोटे अनाज के लेप से ढका जाता है। साथ ही भव्य श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद रातभर मंदिर के कपाट खुले रहते हैं। इस अवसर पर केदारनाथ में हक-हकूकधारी अपने आराध्य को चावल का भोग सहित अन्य खाद्य सामग्री अर्पित करते हैं। मान्यता है कि नए अनाज और पके चावलों के भोग को स्वयंभू ...
उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में मैदान तैयार अब प्रदर्शन का इंतजार

उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में मैदान तैयार अब प्रदर्शन का इंतजार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में मैदान तैयार अब प्रदर्शन का इंतजार उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए मैदान तैयार हैं और हर किसी को राज्य के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी सहित सात स्थानों पर राष्ट्रीय खेल होने हैं। खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर बताते हैं, जो काम शेष हैं, उन्हें इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए सरकार की ओर से नई खेल नीति बनाते हुए इसमें खेलों के विकास के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। बताया, खेल नीति में न सिर्फ पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले पुरस्कारों क...
बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सीएम ने दिए ये निर्देश…

बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के दौरान बाजपुर में लेबड़ा नदी से हुये नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बाढ़ से हुई क्षति तथा उसके कारणों के स्थाई समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधम सिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिए जाएं। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीम...