Tuesday, April 21News That Matters

Month: August 2023

देहरादूनः बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन के फैंस झलक पाने को उमड़े…

देहरादूनः बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन के फैंस झलक पाने को उमड़े…

उत्तराखण्ड
बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए किस तरह बेताब रहते है ये नजारा आज देहरादून में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन आज रविवार को देहरादून पहुंचे। जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक्टर ऋतिक रोशन दोपहर करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए । उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोग एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। इसके बाद ऋतिक अपने कुछ साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के ...
पर्वतारोही रोहित भट्ट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, किया ये काम…

पर्वतारोही रोहित भट्ट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, किया ये काम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड अपने आम करने वाले रोहित ने  माउंट एल्ब्रुस (Mount Elbrus) को 19 अगस्त 2023 की सुबह 6:25 बजे पर फतह किया। रोहित उन पर्वतारोहियों में शामिल हैं, जो उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में जिंदा बचकर आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 4 लोगों की जान बचाई थी। इस एवलॉन्च में माउंट एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल, पर्वतारोही नौमी रावत, पर्वतारोही अजय बिष्ट समेत 29 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी। युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर पहुंच कर तिरंगा झंडा फहराया, और डांडा एवलॉन्च में मारे गए अपने साथी पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि दी। देश का नाम रोशन करने वाले रोहित भट्ट उत्तराखंड के टिहरी ...
गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, सात लोगों की मौत, कई घायल…

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, सात लोगों की मौत, कई घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर गंगोत्री नेशनल हाईवे से आ रही है। यहां रविवार को गंगनानी के निकट यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर रेस्क्यूa अभियान जारी है। हादसे पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप या​त्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। उक्त बस गंगोत्री धाम से वापस आ रही थी। उक्त बस गंगोत्री धाम से वापस आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस में गुजरात के 33 तीर्थयात्री सवार थे। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर 27 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में...
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य उत्पादों सहित इन विषयों पर हुई चर्चा…

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य उत्पादों सहित इन विषयों पर हुई चर्चा…

उत्तराखण्ड
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विभाग के सदस्यों द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों को बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए, जिनका बैंक प्रतिनिधियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। सूचना विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक राजपुर रोड शाखा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना शाखा के लिए उत्साहवर्धक रहा। विभाग द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से आशिष कुमार त्रिपाठी (अपर निदेशक) एवं नितिन उपाध्याय (संयुक्त निदेशक) तथा बैंक की ओर से इंद्रजीत कुमार (सहायक महाप्रबन्धक), अंकिता श्रीवास्तव (प्रबन्धक),  दय्यान खान (उप-प्...
अपर निजी सचिव के 300 पदों सहित इन पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें अपडेट…

अपर निजी सचिव के 300 पदों सहित इन पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें अपडेट…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। युवा अधिकारी बनने की तैयारी में जुट जाएं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव एवं समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयोग सितंबर और अक्तूबर में दोनों भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव के 300 व समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के 181 पदों के लिए सितम्बर व अक्टूबर में भर्ती विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा विज्ञापित किसी पद पर आवेदन हेतु ओ०टी०आर० नम्बर अनिवार्य है जिसे प्राप्त करने हेतु पद के विज्ञापन के पूर्व आयोग की वेबसाइट https://otr.pariksha.nic.in पर ओ०टी०आर०प्रक्रिया पूर्ण कर लें। बताया जा रहा है कि समीक्षा अधिकारी / सहायक सम...
उत्तराखंडः निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी…

उत्तराखंडः निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस सरकारी आवास खाली करने के लिए जारी किया गया है। ये आदेश आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव ने जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 जुलाई को निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी से आयुर्वेद विवि के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को निलंबित किया गया था। अब इन्हें सात दिन के अंदर सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में आवंटित आवास को पत्र निर्गत होने की तिथि से 01 सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से आवास खाली करते हुये एवं आवास में उपलब्ध विश्वविद्यालय की समस्त सामग्रियों एवं उपकरण यथा- कम्प्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर, साज-सज्जा की सामग्री इत्यादि को स्टोर अनुभाग को लिखित रूप से सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराते हुये सूचन...
बागेश्वर उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, कांग्रेस ने इन्हें दी जिम्मेदारी…

बागेश्वर उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, कांग्रेस ने इन्हें दी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं सहित विधायक नेता भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता विपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन के साथ ही सभी विधायकों और अनुशांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। जिले में प्रचार के लिए  कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गत 12 अगस्त से लगातार बागेश्वर में डेरा डाले हुए हैं, साथ ही नेता विपक्ष यशपाल आर्...
प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…

प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश का कहर जहां जारी है। वहीं प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बताया जा राह है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  प्रदेश के कुछ जिलों में 21 और 22 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं 20 अगस्त तक बारिश कम होने की आशंका है। जबकि 25 अगस्त तक मौसम बारिश का बना रह सकता है। मिली जानकारी के अनुसार  मौसम विभाग ने 20 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ जिलों में जैसे देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई हैं, जबकि 21 अगस्त को कई जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई  है। बताया जा रहा है कि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 21 अगस्त को भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी जिलों को भी अलर्ट पर रखा है। बताया जा रहा है कि 21 से 25 के बीच पर्वतीय जि...
उत्तराखंड : तोताघाटी में आवाजाही शुरू, अब बगवान में बंद हुआ हाईवे, 20 भूस्खलन जोन सक्रिय

उत्तराखंड : तोताघाटी में आवाजाही शुरू, अब बगवान में बंद हुआ हाईवे, 20 भूस्खलन जोन सक्रिय

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तोताघाटी में आवाजाही शुरू, अब बगवान में बंद हुआ हाईवे, 20 भूस्खलन जोन सक्रिय बदरीनाथ हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधंसाव जोन सक्रिय हो गए है। कई पुराने भूस्खलन जोन भी सक्रिय हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। आज शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर तोताघाटी के पास बाधित हो गया। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। लगातार बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से पहाड़ों पर दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भी सड़कें और हाईवे बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।भूस्खलन के कारण शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर तोताघाटी के पास बाधित हो गया। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। इसके बाद तोता घाटी में अपराहन 12:30 ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया ...
ऊर्जा मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया को सम्मानित, मिला ये पुरस्कार…

ऊर्जा मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया को सम्मानित, मिला ये पुरस्कार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया को सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि टीएचडीसी को राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है। इस साल का एनटीपीसी राजभाषा शील्ड (प्रोत्साहन) पुरस्कार टीएचडीसी इंडिया को दिया गया है। जिसके बाद उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से एनटीपीसी राजभाषा शील्ड (प्रोत्साहन) पुरस्कार इस साल टीएचडीसी इंडिया को दिया गया है। ये पुरस्कार केंद्रीय मंत्री (विद्युत, नवीन व नवीनकरणीय ऊर्जा) आरके सिंह ने दिल्ली में आयोजित विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में दिया है। बताया जा रहा है कि यह पुरस्कार टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह को प्रदान किया है। इस दौरान टीएचडीसी की राजभाषा पत्रिका पहल का विमोचन भी किया गया।पुरस्कार मिलने पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि टीएचडीसी अपने मूल का...