Tuesday, April 21News That Matters

Month: August 2023

उत्तराखंडः इस विधायक की पत्नी को पार्टी से किया गया निष्कासित…

उत्तराखंडः इस विधायक की पत्नी को पार्टी से किया गया निष्कासित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी बसपा प्रदेश महासचिव और लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी सोनिया शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर कई गंभीर आरोप लगे है, तो वहीं सोनिया ने गुटबाजी के चलते इस्तीफा देने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार  सोनिया शर्मा को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि सोनिया शर्मा की ओर से एक पत्र  भी जारी हुआ है कि उन्होंने 17 अगस्त को ही हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया था। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष को किसी प्रदेश महासचिव को निष्कासित करने का अधिकार नहीं है। बहरहाल सोनिया शर्मा को बहुजन समाज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह लोकसभा टिकट की दावेदार थी और कहा जा रहा था कि वह बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर लोक...
प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को मिली तैनाती, देखें आदेश…

प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को मिली तैनाती, देखें आदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है।12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं  बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है। वहीं प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को तैनाती भी दे दी गई है। जिसका आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग्रेड बढ़ाया गया है। यह तीनों ही अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 2 से श्रेणी वन के लिए पदोन्नति किए ग...
महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 21 अगस्त है आवेदन की लास्ट डेट…

महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 21 अगस्त है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि टिहरी सहित 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती दो चरणों में चलाई जाएगी।अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  21 अगस्त तक है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड होम गार्ड विभाग की जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर जाकर 03 अगस्त 2023 से 21 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। इन पदों को भरने के ल...
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने की ये दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित, जानें कारण…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने की ये दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित, जानें कारण…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाओं को  स्थगित कर दिया है। इन  भर्ती परीक्षाओं के लिए नई डेट का ऐलान किया गया है। आइए जानते है कि ये कौन सी भर्ती परीक्षा है। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड  भर्ती परीक्षा और उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा को स्थागित किया है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में की जानी थी। लेकिन प्रतिकूल मौसम का हवाला देते हुए इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि  फिजिकल से पहले प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा: अब शारीरिक दक्षता से पहले फॉरेस्ट गार्ड में लिखित परीक्षा के जरिए चयनित हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। माना जा रहा है कि सितंबर महीने में इन अभ्यर्थियों...
उत्तराखंड : अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद

उत्तराखंड : अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद सीएम धामी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात कर गैर आवंटित कोटा बढ़ाने और बनाए रखने की मांग करेंगे। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, सीएम धामी के निर्देशों पर सर्दियों के सीजन में बिजली उपलब्धता के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।राज्य में केंद्र से मिला हुआ बिजली का गैर आवंटित कोटा अब खात्मे की ओर है। इसके साथ ही अक्तूबर और इसके बाद ठंड के महीनों में राज्य में भारी बिजली संकट की आशंका तेज हो गई है। उधर, राज्य सरकार इस संकट को खत्म करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से इस संबंध में बातचीत करेंगे। दरअसल, पूर्व में बिजली की जो किल्लत थी, उस पर सीएम धामी की कोशिशों के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से बड...
उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : योजना को लगा झटका अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मिड-डे मील में शामिल किए जाने का दावा किया था। सरकारी राशन की दुकानों में मोटा अनाज नहीं मिल रहा है और अब सरकारी स्कूलों को झंगोरा भी नहीं दिया जाएगा। मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मोटा अनाज दिए जाने की योजना को झटका लगा है। इस योजना की आगामी एक सितंबर से शुरुआत कर देहरादून और ऊधमसिंह नगर में स्थित केंद्रीयकृत किचनों को झंगोरा दिया जाना था। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 166 क्विंटल झंगोरे की मांग की थी, लेकिन राज्य सहकारी संघ ने इसकी उपलब्धता पर असमर्थता जता दी है। राज्य सरकार ने मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्...
उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान…पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी

उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान…पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान...पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी, चकराता पर चुप्पी पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। चकराता में करीब तीन साल से संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल जैसे हरे पेड़ काटे जा रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। हर रोज सैकड़ों स्लीपर बरामद हो रहे हैंै, लेकिन वन विभाग पूरे मामले में लीपापोती में जुटा है। उधर, पुरोला में अवैध कटान पर कई अधिकारी-कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं। पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। अब वन मुख्यालय ने डीएफओ, एसडीओ, वन क्षेत्रा...
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री बागेश्वर उपचुनाव के लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर कड़ी प्रक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से प्रत्याशी आयात करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के हैं।पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में म...
तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूं ही दिल्ली का दौरा नहीं करते। वह जब भी दिल्ली जाते हैं, राज्य के लिए कुछ न कुछ सौगात लेकर ही लौटते हैं। अगले तीन दिनों तक वह दिल्ली में रहेंगे, लेकिन इस बार सीएम धामी उत्तराखण्ड के लिए कुछ मांगने नहीं जा रहे बल्कि दो महत्वपूर्ण मसलों पर फील्डिंग सजाने के लिए वह देश की राजधानी में प्रवास करेंगे। मौजूदा समय में उनका फोकस ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ और ‘यूसीसी’ पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से 22 अगस्त तक दिल्ली में मौजूद रहेंगे। तीन दिन का उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उनकी भाजपा हाईकमान, केन्द्रीय मंत्रियों के साथ ही देश के बड़े उद्यमियों के साथ मुलाकात और बैठकें प्रस्तावित हैं। उनकी सबसे अहम बैठक 21 अगस्त को देश के नामी उद्योगपतियों के साथ होनी है। इस बैठक का एकमात्र एजेंडा ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम...
उत्तराखंड में इन्हें मिली सौगात, शासन ने किए अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…

उत्तराखंड में इन्हें मिली सौगात, शासन ने किए अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से 12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। जिसका आदेश जारी किया गया है। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं  बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी संगीता, चंदन सिंह बिष्ट और भूपेंद्र सिंह को पुलिस उपाध्यक्ष के से पुलिस उपाधीक्षक ज्येष्ठ के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग...