अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी…
उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी मिल सकेगी। इसका रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों के नौकरी के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न छह विभागों में 2000 से लेकर 5400 ग्रेड पे तक के पदों पर सीधे नौकरी मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए विभिन्न 14 विभाग चयनित किए गए थे, लेकिन वित्त विभाग ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 4600 से 5400 ग्रेड पे पर नौकरी के प्रस्ताव को जहां...








