Tuesday, April 21News That Matters

Month: August 2023

देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…

देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चंद्रबदनी चौक के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे का कारण चलती बस में अचानक ड्राइवर की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह देहरादून चंद्रबनी चौक पर यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है किबस में 15 से 20 यात्री सवार थे, इस दौरान चलती बस में अचानक चालक को हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक सवारी और चालक को चोटें आई है। अन्य सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं बता...
19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरपाया हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुए है , नदियां उफान पर है।  प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन का हाल- बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बादलों के बीच से धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है। इससे उमस बढ़ने की संभावना है। वहीं मसूरी में 19 अगस्त से बारिश जैसी स्थिति एक बार फिर बनने का अनुमान जताया गया है। शनिव...
सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
अगर आप सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन कल से 28 अगस्त तक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार सुरकण्डा देवी रोपवे 17 अगस्त से बंद रहेगा। टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टिगत  दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी।...
साइबर ठगों से रहे सावधान, यूट्यूब के नाम पर ऐसे लगा रहे लाखों की चपत, जानें…

साइबर ठगों से रहे सावधान, यूट्यूब के नाम पर ऐसे लगा रहे लाखों की चपत, जानें…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड साइबर ठगों की पहली पसंद बन गया है। साइबर ठग नए नए तरीकों से प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग रहे है। ठगों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। जिससे वह लाखों की चपत लग रहे है। ये तरीका है यूट्यूब का। बताया जा रहा है कि वे लोगों को वाट्सअप मैसेज करके ऐसे झांसे देते हैं कि कई लोग इनके बहकावे में आकर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं।प्रदेश के कई लोग भी इसके झांसे में आ गए है। देहरादून के बाद अब हल्द्वानी की युवती ने लाखों रुपए गंवा दिए है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की एक युवती को यूट्यूब पर वीडियो को लाइक और सब्सक्राइब कर घर बैठे पैसे कमाने का लालच युवती को महंगा पड़ गया। युवती के साथ डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सावित्री कालोनी, बरेली रोड निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि छह मई को उसके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया...
नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल्स…

नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Job Update: उत्तराखंड में एक बार फिर भर्ती निकली है। ये भर्ती नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी। इस भर्ती के लिए 27 अगस्त 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल बैंक लिमिटेड ने भर्ती अभियान का लक्ष्य पूरा करने को 110 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें से 60 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद के लिए और 50 रिक्तियां क्लर्क के लिए हैं। नैनीताल बैंक लिमिटेड प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य या बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया ...
हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…

हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरसी है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज हो गया। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू आज सुबह तक चला है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ विकासखंड के हेलंग गांव में एक मकान ढहा है। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया है, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं र...
उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मी विभिन्न पदको से सम्मानित…

उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मी विभिन्न पदको से सम्मानित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सहित देश भर में जहां स्वतंत्रता दिवस की धूम हैं। वहीं आज प्रदेश के कुल 8 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न पदको से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पुलिस सेवा के दौरान सराहनीय व विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। आइए जानते है किसे किस पदक से सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने एवं अग्निशमन/आपात सेवा विभाग उत्तराखंड के अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड। सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” 1. विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस...
आयोग का बड़ा फैसला, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की स्थागित…

आयोग का बड़ा फैसला, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा की स्थागित…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा -2022 को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आोयग ने उत्तराखंड में सिविल जज मुख्य भर्ती परीक्षा को स्थागित कर दिया है। आगामी 23 अगस्त को ये परीक्षा होनी थी। आयोग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2022 के अन्तर्गत मुख्य परीक्षा दिनांक 23 अगस्त 2023 से प्रस्तावित थी। उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर रिट याचिका स०- 229/2023 (S/B) आदि के संबंध में निर्णय को आरक्षित रखा गया है। अतः उच्च न्यायालय द्वारा प्रश्नगत रिट याचिकाओं में निर्णय पारित होने तक उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश मुख्य परीक्षा 2022 को स्थगित किया जाता है। उच्च न्यायालय द्वारा उक्त रिट याचिकाओं में पारित निर्णय के क्रम में मुख्य परीक्षा की नवीन तिथि पुनः निर्धारित की जायेगी, जिसकी सूचना आयोग द...
उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेंगे अब एक लाख रुपए…

उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेंगे अब एक लाख रुपए…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि अब इन आश्रितों को अब एक लाख रुपए मिलेंगे। अभी तक ये राशि 15 हजार रुपए थी। जिसके बाद 50 हजार रुपये देने का आदेश जारी हुआ था, सोमवार को शासन ने इस राशि को बढ़ाते हुए 1 लाख रुपए कर दिया है। इस संबंध में नया आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर अब उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को एक लाख रूपये मृतक के परिवार को देने का फैसला लिया गया है। उपनल की ओर से अनुदान राशि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। पहले 50 हजार रुपए अनुदान देने का आदेश हुआ था। जिसके बाद सैनिक कल्याण मंत्री ने अनुग्रह अनुदान राशि के आदेश पर पुनर्विचार करने के उपनल प्रशासन को निर्देश दे दिए थे, जिसका आदेश संशोधित कर जारी कर दिया गया है। ग...
दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम…

दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर काठगोदाम नैनीताल मार्ग से आ रही है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक दोस्त बताए जा रहे है। जवान बेटों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दो युवक नैनीताल मार्ग पर जोलीकोर्ट की तरफ जा रहे थे कि इस दौरान बैंड पर नैनीताल की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिकअप वाहन के अंदर फंस गए थे, घटना के बाद युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।साथ ही वाहन को जब्त कर चालक क...