मसूरी में जल्द बनेगा ईको पार्क, मिलेगा रोमांच, जानें…
उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में अब ईको पार्क बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) 16 एकड़ की भूमि पर इको पार्क बनाने जा रहा है जो देश विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा वह मसूरी में पर्यटन व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। एमडीडीए ने मसूरी में इको पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पार्क में काफी कुछ खास होने वाला है। इको पार्क में ट्रेकिंग की जा सकेगी और बच्चों के लिए किड्स जोन भी बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी-चंबा रोड पर हुसैन गंज में ईको पार्क हरे-भरे वन क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मसूरी के लाइब्रेरी चौक से इस क्षेत्र की दूरी महज 2.1 किलोमीटर है। 16 हेक्टेयर में फैला ये क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसको ट्रेकिंग के लिए बनाया जायेगा। वहीं इसके प्राकृतिक ...








