चंपावत में सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणाएं, जिले की होगी कायाकल्प…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 30 अगस्त को चंपावत दौरे पर है। इस दौरान सीएम धामी ने अपनी पत्नी सहित बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने...








