UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने युवाओं के लिए नई भर्ती निकाली है। ये भर्ती सेनेटरी इंस्पेक्टर के पदों पर निकली है। योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी…
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने सेनेटरी इंस्पेक्टर परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 65 सेनेटरी इंस्पेक्टर रिक्तियों को भरना है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, योग्यता को सत्यापित करने के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और पद के लिए शारीरिक और मानसिक उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए एक मेडिकल फिटनेस परीक्षण शामिल है।
पात्रता मापदंड और शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को बी.एससी. पास होना चाहिए। भारत में कानून द्वार...








