Monday, April 20News That Matters

Month: August 2023

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की ।

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की । मुख्य सचिव ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए हम सबको इस योजना को सफल बनाने को दिशा में काम करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि यदि कहीं योजना पूर्ण होने के बावजूद 55 एमएलडी पानी नहीं मिल पा रहा है तो नए प्रस्ताव भेजे जाएं। जिन जनपदों ने इस दिशा में अच्छा कार्य किया है उन्हें बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य जनपदों को भी इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने यूपीसीएल को योजना के लिए विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण मामलों को भ...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार के निर्देश, कही ये बात…

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार के निर्देश, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु आज सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार कर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। सीएस ने प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाने और इनके निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जाने के साथ ही मिलावट के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने प्रयोग हो चुके खाद्य तेल से होने वाले नुक़सान से दुकानदारों और आमजन दोनों को छोटी-छोटी वीडियोज़ के माध्यम से जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को रिवॉर्ड भी दिया जाना चाहिए ताक...
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की तिथि की घोषणा, देखें शेड्यूल…

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की तिथि की घोषणा, देखें शेड्यूल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। वहीं चुनाव आयोग ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 5 पांच सितंबर को यहां मतदान होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने बागेश्वर उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां 10 अगस्त से 17 अगस्त के बीच नामांकन होगा।  21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी तो वहीं पांच सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 सितंबर को रिजल्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री चंदन राम दास का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने इस सीट पर जीत की जिम्मेदारी के लिए सौरभ बहुगुणा और संगठन स्तर से राजेंद्र सिंह बिष्ट को नामित किया है।...
एयरटेल पेमेंट्स बैंक बना इकोफ्रेंडली डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला भारतीय बैंक, जानें इसके बारे में…

एयरटेल पेमेंट्स बैंक बना इकोफ्रेंडली डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला भारतीय बैंक, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
एयरटेल पेमेंट्स बैंक, बचत खाते वाले नए और मौजूदा, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए इकोफ्रेंडली डेबिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक बैंकिंग लाइसेंस के साथ वृहद पैमाने पर काम करने वाली एकमात्र लाभदायक भारतीय फिनटेक कंपनी है। यह लॉन्च वित्तीय क्षेत्र में सतत विकास और इको-फ्रेंडली प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक, प्रमाणित इको-फ्रेंडली सामग्री, आर-पीवीसी से बने डेबिट कार्ड जारी करेगा, जो पर्यावरण की संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे। इस इको-फ्रेंडली सामग्री को अपनाने के साथ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर्यावरण संरक्षण पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 50,000 कार्डों के प्रत्येक बैच के उत्पादन से बाजार में पारंपरिक तरीके से उपयोग किए जाने वाले पीवीसी कार्डों की तुलना में 350 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में पर्याप्त कमी आएगी। ...
महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…

महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि टिहरी सहित 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती दो चरणों में चलाई जाएगी।अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  21 अगस्त तक है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड होम गार्ड विभाग की जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर जाकर 03 अगस्त 2023 से 21 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। इन पदों को भरने के ल...
उत्तराखंड से रेल से करना है सफर तो पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेने रद्द -बदला रूट…

उत्तराखंड से रेल से करना है सफर तो पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेने रद्द -बदला रूट…

उत्तराखण्ड
Railway Update: अगर आप ट्रेन का सफर करने की सोच रहें है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं तो वहीं कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सात से 30 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 7, 12, 14, 19, 21 और 26 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि बापूधाम मोतिहारी आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 8,13,15,20,22, और 27 अगस्त को रद्द रहेगी। बताया जा रहा है कि सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 9,16 और 23 अगस्त को रद्द रहेगी, आनंद विहा...
देहरादून एसएसपी का बड़ा एक्शन, इनके किए तबादले, देखें सूची…

देहरादून एसएसपी का बड़ा एक्शन, इनके किए तबादले, देखें सूची…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने बड़ी  कार्रवाई की है। उन्होंने जिले में जहां एक ओर चौकी इंचार्ज के ट्रांसफर किए हैं तो वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्राधिकारियों के चार्ज बदले हैं। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर से चौकियों में फेरबदल किया है। जोगीवाला चौकी इंचार्ज समेत फव्वारा चौकी इंचार्ज और सर्किट हाउस चौकी इंचार्ज को बदला किया गया है। बताया जा रहा है कि पंकज तिवारी को जोगीवाला से सर्किट हाउस चौकी प्रभारी बनाया गया है तो वहीं मयंक त्यागी को कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है। इसी के साथ बलवीर डोभाल को फव्वारा चौकी से जोगीवाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है और विकसित पंवार को फव्वारा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा न...
केदारघाटी में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, कई मार्ग बाधित…

केदारघाटी में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, कई मार्ग बाधित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन से जहां मार्ग बाधित हो गए हैं तो वहीं केदारघाटी में एक बार फिर बड़ी घटना हुई है। यहां जहां अभी तक गौरीकुंड में मलबे में दबे लोग नहीं मिल सके हैं वहीं अब दूसरी ओर एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई है।  केदारघाटी में कई स्थानों पर केदारनाथ हाईवे भी बंद हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारघाटी में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। केदारघाटी मे गुप्तकाशी केदारनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर न्यालसू रामपुर के पास बारिश के कारण 30 से 35 कमरों का एक तीन मंजिला होटल ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते होटल की इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इसके अलावा केदारघाटी में कई स्थानों पर केदारनाथ हाईवे भी बंद हो गया है। जगह-जगह कई यात्री फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि केदारघाटी के न्यालसू रामपुर में राजपाल सिंह रावत का...
सिटी मोबलिटी प्लान यूनिटी मॉल सहित इन योजनाओं को लेकर दिए गए ये निर्देश…

सिटी मोबलिटी प्लान यूनिटी मॉल सहित इन योजनाओं को लेकर दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता मेंसचिवालय में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्किंग परियोजनाओं, प्राधिकरण स्तर पर संचालित अन्य परियोजनाओं, महायोजना, सिटी मोबलिटी प्लान यूनिटी मॉल, लैण्ड बैंक, शेल्टर फण्ड, फसाड पॉलिसी, टी.डी.आर, पार्किंग पॉलिसी व प्राधिकरणों में मानचित्रों के निस्तारण ई-ऑफिस/ईज ऐप आदि की समीक्षा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विकास प्राधिकरण मानचित्र स्वीकृति को आसान बनाए जाने के साथ ही निर्धारित अवधि में स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें व प्राधिकरण स्तर पर संचालित पार्किंग परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करते हुए टर्नल व मैकेनिकल पार्किंग हेतु संभावनाएं तलाशी जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर पार्किंग विकासित किये जाने हेतु उत्तराखण्ड पार्किंग नियमावली के अन्तर्गत निजी भू-धारकों से प्रस्ताव प्राप्त करने ...
उत्तराखंड शासन ने इस अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड शासन ने इस अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने बीएसएफ से उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर आए डीआईजी राजकुमार नेगी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि उन्पें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में भी जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखंड आने वाले राजकुमार नेगी को आरटीसी की जिम्मेदारी दे दी गई है।  उधर इस जिम्मेदारी को दिए जाने के बाद अब उन्हें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में भी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार नेगी को उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लाए जाने के बाद एटीसी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन शासन को अब कुछ घंटों में अपने आदेश को बदलना पड़ा और अब उन्हें डीआईजी आईटीसी ट्रेनिंग मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि  उत्तराखंड के ही रह...