उत्तराखंडः मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी…
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा भी गहरा गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार को दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल और उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश एवं आकाशी बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को एक से दो दौर तेज व...








