Monday, April 20News That Matters

Month: August 2023

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी |

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी |

उत्तराखण्ड
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड मे अत्यधिक वर्षा के कारण भारी भूस्खलन कई लोग हुए लापता बचाव कार्य जारी | श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन की घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सर्च रेस्क्यू कार्य में लगी डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को रेस्क्यू कार्य को तत्परता के साथ सावधानी एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना स्थल पर हो रहे भू-स्खलन से आवाजाही को सावधानी से कराने के निर्देश दिए तथा टीमों को सतर्कता से...
पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित।

पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित।

उत्तराखण्ड
पंतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर धन्यवाद किया ज्ञापित। पंतनगर, 02 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम (NRLM) के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार @सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उत्तर...
स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय…

स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब बच्चों के स्कूल में एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य कैबिनेट ने स्कूलों में एडमिशन के लिए अब छात्र-छात्राओं के लिए आयु सीमा तय कर दी है। अब पहली क्लास में उन छात्र-छात्राओ को एडमिशन मिलेगा जिसेने 1 अप्रैल को अथवा उससे पहले 6 साल की उम्र पूरी कर ली हो। वहीं अन्य क्लास के लिए भी आयु सीमा तय की गई है। मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट ने गुरूवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए है। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्कूलों में एडमिशन को लेकर आयु सीमा तय की गई है। बताया जा रहा है कि 3 साल तक बाल वाटिका में बुनियादी शिक्षा के अध्ययन के बाद 6 वर्ष की आयु में वह पहली कक्षा में छात्र प्रवेश करेंगे। 3 से 5 साल के आयु को प्री प्राइमरी के लिए तय किया गया है। और उत्तराखंड सरकार ने इसके तहत चार हजार से ज्यादा बाल वाटिका ने भी शुरू कर दी हैं...
उत्तराखंड: इस विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखंड: इस विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर तबादला किया है। ये तबादले आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग व होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें विभाग के अधीन कार्यरत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 दिनांक 05 जनवरी, 2018 में किये गये प्राविधानों के अन्तर्गत आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग व होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें विभाग के अधीन कार्यरत समूह ‘क’ एवं समूह ‘ख’ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। देखें किसे मिली कहां तैनाती, ये है सूची BREAKING: उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए तबादले, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/weg8UmN9qz — uttarakhand news (@SKhanbrain) August 4, 2023...
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार।

उत्तराखण्ड, देहरादून
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार। देहरादून, 03 अगस्त। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि आज हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव रखा था जिससे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री जी ने कहा अब मसूरी के लोगों को अपने जरूरी दस्तवेजो के लिए देहरादून के चक्कर नही काटना पड़ेगा। ज्ञात हो, कि मसूरी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, इस चयन प्रक्रिया को किया तत्काल प्रभाव से स्थगित…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, इस चयन प्रक्रिया को किया तत्काल प्रभाव से स्थगित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे है। जिसपर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है।  बताया जा रहा है कि सीएम के निर्देशों पर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किए गए चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में बेरोजगार संघ लगातार आवाज उठा रहा था। संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार ने भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। तो वहीं  एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको शिकायत दी थी, जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने तत्काल इस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में भर्तियों में धांधलियों को लेकर मुख्यमंत्री लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। राज्य में इसी कड़ी में कठोर नकल विरो...
नैनी सैनी हवाई अड्डे का संचालन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगा…

नैनी सैनी हवाई अड्डे का संचालन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगा…

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे का विकास, संचालन एवं प्रबंधन अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जायेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में MoU हस्ताक्षरित किया गया। उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्याधिकारी सी. रविशंकर तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर  एन.वी. सुब्बारायडू के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनी सैनी एयर पोर्ट के संचालन, रखरखाव, विकास एवं प्रबंधन के लिये पूर्व में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपेक्षा की थी कि एयरपोर्ट को अपग्रेड करने तथा बेहतर प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी व एक्जक्यूटिव डायरेक्टर से नैनी सैनी हवाई अड्डे से विमान सेवा के संचालन में शीघ्रता की अपेक्षा ...
नगर निगम कर रहा सेल्फ असेस्मेंट का सत्पायन, ब्यौरा गलत होने पर लगेगा जुर्माना…

नगर निगम कर रहा सेल्फ असेस्मेंट का सत्पायन, ब्यौरा गलत होने पर लगेगा जुर्माना…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून वासियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप दून में रहते है और आपने हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए अपने मकान का सेल्फ असेसमेंट नहीं कराया है या कराया है और गलत जानकारी दी है  तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि देहरादून नगर निगम ने इसके लिए सख्ती करना शुरू कर दी है। भवन कर को लेकर सेल्फ असेस्मेंट कराने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का ब्योरा सत्यापन में भिन्न पाया जा रहा है। ऐसे में इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने 31 मई तक स्वकर निर्धारण फॉर्म जमा कर हाउस टैक्स की प्रक्रिया शुरू करने की लोगों से अपील की थी। बताया जा रहा है कि बिना जुर्माने के सेल्फ असेसमेंट कराने की मियाद खत्म होने के बाद अब नगर निगम की टीम घर-घर जाकर सेल्फ असेसमेंट का वैरीफिकेशन कर रही। जिन घरों ने फॉर्म जमा नहीं कराया होगा तो उन्हें नोटिस देकर चा...
देहरादूनः जल्द पुरानी जेल परिसर में बनेंगे वकीलों को चैंबर…

देहरादूनः जल्द पुरानी जेल परिसर में बनेंगे वकीलों को चैंबर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब वकीलों का नया ठिकाना बनने वाला है। बताया जा रहा है कि शासन ने पुरानी जेल परिसर (न्यू कोर्ट कंपाउंड) में वकीलों को चैंबर निर्माण के लिए जमीन दी है। शासन ने परिसर में करीब नौ बीघा जमीन चैंबर निर्माण के लिए न्याय विभाग के नाम करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे वकीलों में खुशी की लहर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रेमनगर सुद्धोवाला में नई जेल बनने के बाद हरिद्वार रोड पर पुरानी जेल परिसर में जिला न्यायालय परिसर शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया था। यह जमीन पूर्व में कई विभागों को आवंटित की गई थी, पुरानी जेल परिसर में अदालतों के लिए भवन बन रहे हैं। इस जमीन को कई साल पहले कोर्ट परिसर के लिए आवंटित किया गया था। इसके साथ ही वकील भी अपने लिए चैंबर निर्माण को जमीन दिलाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में पहले जारी किए गए शासनादेश रद्द कर अब नया शासनादेश जारी किया गया है। बता दें कि इन जमीनों का ...
UGC ने किया कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित, कहीं आपने भी तो नहीं ली डिग्री…

UGC ने किया कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित, कहीं आपने भी तो नहीं ली डिग्री…

उत्तराखण्ड
अगर आप उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कॉलेज में एडमिशन ले रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर में मौजूद अलग अलग राज्यों की कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित किया है। साथ ही यह भी कहा कि इन यूनिवर्सिटी को कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी की लिस्ट भी जारी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने बुधवार को 20 विश्वविद्यालयों को “फर्जी” घोषित कर दिया है।  फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली की 8 यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा यूपी की भी 4 संस्थान के नाम हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों की ओर से प्रदान की गई डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार प्रयोजन के लिए मान्य होगी। अगर आपने इन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है तो आपके स...