देवभूमि की बेटी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार…
ऋषिकेश- राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार में सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म के लिए चुने जाने पर ऋषिकेश की बेटी सृष्टि लखेड़ा ने देश ओर दुनिया में तीर्थ नगरी को गौरवांवित किया है।उसकी उपलब्धि पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने उनके आवास पर पहुंचकर सृष्टि के पिता शहर के विख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा के एन लखेड़ा व अन्य पारिवारिक सदस्यों को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
महापौर ने सृष्टि के पिता विख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा. के एन लखेड़ा की भी मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि परिवार से मिले संस्कारो की भी बच्चों की उपल्बधियों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लखेड़ा स्वयं हल चलाकर उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़ाव का संदेश देते रहे हैं। उनसे मिले संस्कारो ने भी सृष्टि की कामयाबी में प्रेरक की भूमिका निभाई है जिसकी बदौलत वह एक बेहद कुशल निर्देशक के रूप में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने में कामयाब हो सकी।
महापौर न...








