Monday, April 20News That Matters

Month: August 2023

वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…

वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां लालकुआं वन विकास निगम में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने चार अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है। मामले में गंभीर आरोपों में चार कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। बताया जा रहा है कि ...
सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए श्रम विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए प्रदेश में उद्यमियों से बेहतर सम्बन्ध तथा श्रमिकों को उनके हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने पCMर ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने श्रम संहिताओं के व्यवहारिक क्रियान्वयन पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने व्यापार के सरलीकरण हेतु अनावश्यक रूप से निरीक्षण की व्यवस्था को कम करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों एवं श्रमिकों के अच्छे संबंधों से राज्य में औद्योगिक वातावरण के सृजन तथा व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने असंगठित कामगारों के पंजीकरण तथा उन्हें भी संचालित विभिन्न योजनाओं के एकीकरण के ...
चंद्रयान-3 मिशन में प्रदेश का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल, दें बधाई…

चंद्रयान-3 मिशन में प्रदेश का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल, दें बधाई…

उत्तराखण्ड
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैडिंग की खुशी से हर कोई झूम उठा। हर किसी के लिए यह खुशी का पल था। लेकिन उत्तराखंड के लिए ये और भी खास था क्योंकि इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचाया, उसमें प्रदेश का होनहार बेटा जितेश धारियाल भी शामिल है। बता दें कि जितेश नैनीताल जिले के लालकुआं के रहने वाले है। उनकी कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं निवासी जितेश धारियाल  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में है। इसरो में वह इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। वह पहले आईएएस की तैयारी कर रहे थे, इसके बाद उन्होंने इसरो में सेवाएं देने का निर्णय लिया। उनका का परिवार नैनीताल जिले के लालकुआं, हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर मोतीराम क्षेत्र में रहता है। जितेश ने इंरमीडिएट में 93.8 प्रतिशत हासिल करने व...
उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। बताया जा रहा हैे कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। इस योजना के तहत अब होनहार खिलाड़ियों को प्रति माह 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। वहीं छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार  29 अगस्त को  राष्ट्रीय खेल दिवस है। इसकी तैयारियों में शासन जुट गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है।  इसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि से बच्चे अपने लिए खान-पान, खेल किट आदि की व्यवस्था भी कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार ...
उत्तराखंड : करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना

उत्तराखंड : करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी की निदेशक को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ सात जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की थी। उस पर विभिन्न जिलों की पुलिस ने 61 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पहले कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की चिटफंड कंपनी ने 2015 से प्रदेश के लोगों से निवेश कराना शुरू किया था। इस कंपनी में दर्जनों एजेंट नौकरी करते थे। इन्होंने चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पौड़ी आदि जगहों पर लोगों से आरडी-एफडी म...
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप उपकरणों की खरीद में अनियमिता बरत एम्स ऋषिकेश को छह करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाने संबंधी मामले में सीबीआई ने सात नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एम्स का एक प्रोफेसर भी शामिल है। बुधवार को सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दी। ऋषिकेश में एम्स के प्रोफेसर समेत एक अन्य आरोपी के घर में भी दबिश दी गई। बीते 31 मार्च को एम्स ऋषिकेश सीबीआई व एसीबी की टीम यहां पहुंची थी। यहां उन्होंने एम्स अधिकारियों के साथ उपकरण खरीद प्रकरण की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि उपकरणों की खरीद में साजिश की गई। उपकरण खरीद समिति के संयोजक डा. बलराम जी उमर ने लोक सेवक के रूप में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर खरीद एजेंसी को लाभ पहुंचाया। इस खरीद में एम्स ऋषिकेश को...
देहरादून : विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार

देहरादून : विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार मानव तस्करी रोधी इकाई (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने मुख्य बाजार स्थित चौहान लॉज में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक ग्राहक और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने होटल संचालक और ग्राहक प्रधान को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है | मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम को मुख्य बाजार में एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। मंगलवार रात को उपनिरीक्षक अनीता नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के होटलों और लॉज में तबाड़तोड़ छापे मारे गए। पुलिस टीम ने चौहान लॉज को चेक किया। आगंतुक रजिस्टर में सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं की गई थी। टीम ने शक होने पर सभी कमरों की...
उत्तराखंड : अस्पतालों की उड़ी नींद 100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका

उत्तराखंड : अस्पतालों की उड़ी नींद 100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अस्पतालों की उड़ी नींद 100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के एमएस ने बताया, यूपी के 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों का अप्रूवल के साथ अस्पताल में इलाज किया गया था। लेकिन, जब भुगतान की बारी आई तो पता चला कि यह सभी आयुष्मान कार्ड फर्जी तरीके से बने हैं। इसलिए इनका भुगतान नहीं किया गया। उत्तराखंड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए उत्तर प्रदेश के फर्जी आयुष्मान कार्ड इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। लोगों ने इन कार्ड के जरिये यहां इलाज तो करा लिया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इनका भुगतान नहीं किया। ऐसे मामले जब एकाएक बढ़े तो अस्पतालों की नींद उड़ गई। बताया जा रहा है कि यह किसी गिरोह का काम है। जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने अब उत्तराखंड शासन को इस संबंध में ...
चंद्रयान ३ लैंडिंग : सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई

चंद्रयान ३ लैंडिंग : सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
चंद्रयान ३ लैंडिंग : सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों संग चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। मिशन की सफलता के साथ ही स्कूली बच्चों के उत्साह का कोई ठिकाना नहीं था। सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार स्कूली बच्चों के भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना व देखा। सीएम ने कहा, पीएम के मार्गदर्शन और वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से भारत ने दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों व अन्य सदस्यों व देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी। कार्यक्रम में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बो...
देहरादून : दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

देहरादून : दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना ला रहे तस्कर को देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। उसके पास से आधा किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिये दून आ रहे व्यक्ति के बारे में संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा अधिकारियों को ई-मेल मिली थी। इसमें एक व्यक्ति के सोना लाए जाने की सूचना दी गई। फ्लाइट के एयरपोर्रट पर लैंड होते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जांच में उसके पास से करीब पांच 500 ग्राम सोना मिला। सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम अधिकारियों को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। कस्टम की टीम ने...